How To Clean Glasses: खरोंच के बिना चश्मा होगा साफ! नहीं आएगा एक भी स्क्रैच, हमेशा रहेगा नया जैसा

कैसे बिना किसी महंगे सॉल्यूशन के, सिर्फ सही स्टेप्स फॉलो करके आप अपने चश्मे को स्क्रैच-फ्री रख सकते हैं और लेंस की लाइफ को लंबे समय तक सुरक्षित बना सकते हैं. इस बारे में जानेंगे.

Advertisement
कुछ गलतियों से चश्मे पर खरोंच पड़ जाती हैं. (Photo: AI Generated) कुछ गलतियों से चश्मे पर खरोंच पड़ जाती हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST

How To Clean Glasses: अक्सर लोग अपनी टी-शर्ट, दुपट्टे या पास रखे किसी भी कपड़े से ही अपना चश्मा साफ कर लेते हैं. यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं तो आप अनजाने में अपने चश्मे के लेंस को नुकसान पहुंचा रहे हैं. गलत तरीके से चश्मा पोंछने से लेंस पर माइक्रो-स्क्रैच पड़ जाते हैं जिससे विजन धुंधली होने लगती है. चश्मे का लेंस नाजुक होता है और उस पर जमी धूल के बारीक कण किसी रेगमाल की तरह काम करते हैं. सही तरीका अपनाकर आप न केवल स्क्रैच से बच सकते हैं बल्कि अपने महंगे लेंस की उम्र भी बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं चश्मा साफ करने का एकदम परफेक्ट और सुरक्षित तरीका.

Advertisement

पानी और साबुन से करें शुरुआत

चश्मा साफ करने का सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका उसे धोना है. सबसे पहले चश्मे को हल्के गुनगुने पानी के नीचे रखें ताकि उस पर जमी धूल और गंदगी के कण बह जाएं. इसके बाद उंगलियों पर एक बूंद बिना केमिकल वाला माइल्ड लिक्विड सोप लें. लेंस के दोनों तरफ बहुत हल्के हाथों से मसाज करें और ध्यान रहे कि फ्रेम के कोनों (जहां लेंस फिट होता है) को भी अच्छे से साफ करें. आखिरी में चश्मे को पानी से धोकर साफ कर लें. ध्यान रहे पानी बहुत तेज धार वाला न हो और न ही बहुत गर्म.

सुखाने के लिए अपनाएं ये तरीका

लेंस को धोने के बाद उसे पोंछने के लिए हमेशा एक साफ माइक्रोफाइबर क्लॉथ का ही इस्तेमाल करें. भूलकर भी टिश्यू पेपर, रुमाल, या अपने पहने हुए कपड़ों का यूज न करें, क्योंकि इनमें मौजूद रफ फाइबर लेंस पर खरोंच डाल सकते हैं. माइक्रोफाइबर कपड़े से हल्के हाथों से थपथपाकर पानी सोखें. इसे जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं होती. अगर आप बाहर हैं और पानी उपलब्ध नहीं है, तो चश्मे के लिए आने वाले स्पेसिफिक लेंस क्लीनिंग स्प्रे और माइक्रोफाइबर क्लॉथ ही रखें.

Advertisement

चश्मा साफ करते समय न करें ये गलतियां

अक्सर लोग जल्दीबाजी में शर्ट के कोने से चश्मा साफ कर लेते हैं लेकिन इससे लेंस पर परमानेंट स्क्रैच आने का खतरा रहता है. साथ ही कभी भी ग्लास क्लीनर या हार्श केमिकल्स का इस्तेमाल लेंस पर न करें क्योंकि ये लेंस पर चढ़ी एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग को खराब कर सकते हैं. 

चश्मे को सीधे सूखे कपड़े से रगड़ना बिल्कुल बंद करें. कोशिश करें कि दिन में कम से कम एक बार अपने चश्मे को सही तरीके से जरूर साफ करें, ताकि आपकी आंखों पर अनावश्यक दबाव न पड़े और आपको एकदम क्लियर व्यू मिले.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »