How To Clean Electric Kettle: इलेक्ट्रिक केटल के अंदर जम गए चाय-दूध के जिद्दी पीले दाग? जूने से रगड़े नहीं, रसोई की इस चीज से करें साफ

How To Clean Electric Kettle: चाय की केतली चाहें साधारण हो या फिर इलेक्ट्रिक, इस्तेमाल के बाद अक्सर उस पर चाय, दूध या पानी के सफेद दाग जम जाते हैं. लेकिन इलेक्ट्रिक केटल को साधारण केतली की तरह पानी में डुबोकर या जूना से रगड़कर साफ नहीं करना चाहिए. यहां हम आपको इलेक्ट्रिक केटल को साफ करने के तरीके बता रहे हैं.

Advertisement
इलेक्ट्रिक केटल ऐसे करें साफ (Photo: ITG) इलेक्ट्रिक केटल ऐसे करें साफ (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

सर्दियों और रोजाना की भागदौड़ में इलेक्ट्रिक केटल में चाय या दूध उबालना बेहद आसान लगता है. लेकिन बार-बार चाय-दूध उबालने से केटल के अंदरूनी बेस और किनारों पर चाय के जिद्दी पीले, भूरे या जले हुए दाग जम जाते हैं. समय पर सफाई न करने से इसमें से अजीब बदबू आने लगती है और चाय का स्वाद भी बिगड़ने लगता है.

Advertisement

चूंकि यह एक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट है इसलिए इसे नॉर्मल बर्तनों की तरह पानी में डुबोकर या लोहे के जूने से नहीं घिसा जा सकता. अगर आपकी केटल में भी ऐसे जिद्दी दाग जम गए हैं तो सफेद सिरका और बेकिंग सोडे की मदद से आप बिना किसी झंझट के इसे महज 5 मिनट में शीशे की तरह चमका सकते हैं. आइए जानते हैं इसे साफ करने की आसान और सुरक्षित विधि.

सामग्री और सफाई करने की विधि

सामग्री:1 कप सफेद सिरका या 2 नींबू का रस1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा

2 कप पानी डिशवॉश लिक्विड और एक सॉफ्ट स्पंज/सूती कपड़ा

1.सिरका और पानी का घोल भरें:
इलेक्ट्रिक केटल में 1 कप सफेद सिरका और 2 कप पानी डालें (ताकि जिद्दी दागों वाला हिस्सा पूरी तरह डूब जाए).

2.उबालें और रेस्ट दें:
केटल का प्लग लगाकर स्विच ऑन करें और पानी को अच्छी तरह उबलने दें. उबाल आने पर केटल बंद कर दें और इस गर्म घोल को 15-20 मिनट के लिए केटल के अंदर ही रहने दें. सिरके का एसिड जमे हुए पीले दागों को पूरी तरह ढीला कर देगा.

Advertisement

3.बेकिंग सोडा से स्पंज करें:
घोल को सिंक में फेंक दें. अब केटल के अंदर 1 चम्मच बेकिंग सोडा छिड़कें. एक सॉफ्ट स्पंज पर डिशवॉश लिक्विड लगाकर केटल के अंदरूनी हिस्सों को हल्के हाथों से रगड़ें. सारे पीले और जले दाग तुरंत निकल जाएंगे.

4.धोएं और सुखाएं:
सावधानी: पानी केवल केटल के अंदर डालें, निचले इलेक्ट्रिक बेस को पानी से दूर रखें..केटल के अंदरूनी हिस्से को सादे पानी से 2-3 बार अच्छी तरह खंगाल लें. बाहरी हिस्से को गीले सूती कपड़े से पोंछें और फिर सूखे टॉवल से सुखाकर हवा में सूखने दें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »