How to Clean Burnt Tawa: हर भारतीय घर की रसोई में कुछ बर्तन ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल हम रोजाना ही करते हैं. उन्हीं में से एक तवा भी है, कभी रोटी सेंकने के लिए, तो कभी पराठे और चीले बनाने के लिए तवा इस्तेमाल होता ही है. लेकिन लगातार इस्तेमाल और तेज आंच के कारण तवे पर तेल, आटा और जला हुआ खाना तवे पर ही चिपक जाता है. कई बार तो तवा इतना गंदा और काला हो जाता है कि उसे साफ करना अपने आप में ही एक बड़ा चैलेंज बन जाता है.
खासकर जब जला हुआ तेल और चिकनाई तवे की सतह पर जम जाए, तो सिर्फ डिशवॉश लिक्विड और पानी से उसे साफ करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोग घंटों तवे को रगड़ते हैं, फिर भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता. अगर आपके किचन में भी ऐसा ही कोई जला हुआ तवा पड़ा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है.
इंस्टाग्राम पर पूनम देवनानी अक्सर घर की साफ सफाई के लिए हैक और रेसिपी बताती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट में जले हुए तवे को साफ करने का आसान तरीका शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
जले तवे को साफ करने के लिए क्या चाहिए?
इस नुस्खे के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए पानी, सरसों का तेल, डिशवॉश लिक्विड, मीठा सोडा यानी बेकिंग सोडा और एक नींबू चाहिए. इसके अलावा तवे को रगड़ने के लिए एक ब्रश भी रख लें.
कैसे साफ करें जला हुआ तवा?
हालांकि, तवा साफ करते समय सावधानी जरूर बरतें. गर्म तवे पर सामग्री डालते समय छींटों से बचें और हाथों को सुरक्षित रखें. साथ ही, तवे की कोटिंग के अनुसार सफाई का तरीका चुनें और बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें, खासकर अगर तवा नॉन-स्टिक है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क