How to clean burnt milk pan: दूध गर्म करने के बाद जल गई है पतेली? चुटकियों में ऐसे करें साफ, नई जैसी चमक जाएगी

किचन में अक्सर दूध उबलकर पतेली के नीचे चिपक जाता है और बर्तन पूरी तरह जल जाता है. इस जिद्दी काले दाग को रगड़कर साफ करना बेहद मुश्किल काम है, लेकिन चीजों से आप इसे चुकटियों में चमका सकते हैं.

Advertisement
दूध गर्म करते समय पतेली जल जाना काफी कॉमन है. (Photo: AI Generated) दूध गर्म करते समय पतेली जल जाना काफी कॉमन है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

How to clean burnt milk pan: किचन में काम करते समय बर्तन जल जाते हैं इसका कारण आपकी लापरवाही, ध्यान भटकना या फिर हाई फ्लैम हो सकती है. अक्सर जब लोग दूध उबलने के लिए रखकर हम दूसरे कामों में बिजी हो जाते हैं और तो कई बार दूध जलकर पतेली के निचले हिस्से में चिपक जाता है. ऐसे में जले हुए दूध की पतेली को साफ करना काफी मुश्किल भरा होता है क्योंकि मोटी और काली परत को नॉर्मल डिश सोप से साफ करना काफी समस्या पैदा करता है. अक्सर लोग इसे घंटों रगड़ते हैं जिससे बर्तन पर स्क्रैच आ जाते हैं लेकिन दूध की जमी हुई कालिख साफ नहीं होती.  ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जो जिद्दी कालेपन को चुटकियों में हटाने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement

बेकिंग सोडा का जादुई पेस्ट

जले हुए बर्तनों की सफाई के लिए बेकिंग सोडा सबसे पावरफुल ऑप्शंस में से एक माना जाता है. इसकी दरदरी बनावट और अल्कलाइन नेचर बर्तन को नुकसान पहुंचाए बिना जिद्दी दागों को ढीला कर देते हैं. इस पेस्ट को बनाने के लिए 3 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. 

अब उस पेस्ट को जले हुए हिस्से पर अच्छी तरह लगा दें और कुछ घंटों या रातभर के लिए छोड़ दें. विदेशी क्लीनिंग एक्सपर्ट आर्म एंड हार्मर की ऑफिशियल गाइड के मुताबिक, बेकिंग सोडा का अल्कलाइन पीएच खाने के एसिडिक बर्न को बेअसर कर देता है जिससे जमी हुई काली परत सतह को आसानी से छोड़ देगी. बस सुबह उठकर स्क्रबर से हल्के हाथों से रगड़ते ही बर्तन एकदम नए जैसा चमक उठेगा.

वाइट विनेगर का उबलता फॉर्मूला

Advertisement

यदि आपका दूध बहुत ज्यादा जल गया है और उसकी पपड़ी बन चुकी है तो सफेद सिरका यानी वाइट विनेगर आपका काम आसान कर देगा. पतेली में आधा कप पानी और आधा कप वाइट विनेगर डालकर गैस पर चढ़ा दें. जब यह मिक्सचर उबलने लगे तो आंच को धीमा करें और किसी लकड़ी के चम्मच की मदद से जले हुए हिस्से को धीरे-धीरे खुरचें.

विनेगर की एसिडिटी ग्रीस और जले हुए दागों को काटने में बेहद कारगर है और जब इसे बेकिंग सोडा के साथ कंबाइन किया जाता है तो होने वाला केमिकल रिएक्शन गंदगी को ढीला कर देता है और सफाई करने में मदद लगता है. 

नींबू और नमक का नेचुरल कॉम्बो

बर्तन के कालेपन और जलने की तीखी बदबू को एक साथ दूर करने के लिए नींबू और नमक का कॉम्बो सबसे बेस्ट नेचुरल क्लीनर है. पतेली में 2 गिलास पानी भरकर उसमें 2 नींबू काटकर डाल दें और साथ में 2 चम्मच नमक मिलाएं. इस पानी को गैस पर 10 से 15 मिनट के लिए अच्छी तरह उबलने दें.

पानी उबलने के बाद उसे हटा दें और बर्तन के थोड़े ठंडे होने पर लिक्विड सोप से धो लें. बर्तन से बदबू भी गायब हो जाएगी और चमक वापस आ जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »