Homemade Face Serum: दाग-धब्बों और डलनेस से मिलेगा छुटकारा! घर पर बनाएं नेचुरल फेस सीरम, चेहरे पर आएगा चांद सा निखार

Homemade Face Serum: फेस सीरम स्किन को रिपेयर कर उसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाएं रखने में मदद करता है. इसे रोजाना लगाने से स्किन अंदर से हेल्दी रहती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो नजर आता है. इस खबर में आज हम आपको घर पर नेचुरल फेस फिस सीरम बनाने का आसान तरीका बताएंगे.

Advertisement
दाग-धब्बों और डलनेस से मिलेगा छुटकारा! घर पर बनाएं नेचुरल फेस सीरम, बनाना है बेहद आसान (Photo- Getty Image) दाग-धब्बों और डलनेस से मिलेगा छुटकारा! घर पर बनाएं नेचुरल फेस सीरम, बनाना है बेहद आसान (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

Homemade Face Serum: आज की लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत के साथ-साथ स्किन पर भी पड़ रहा है. ऐसे में चेहरे की सही देखभाल करना बहुत जरूरी हो जाता है. ग्लोइंग और हेल्दी स्किन के लिए फेस सीरम को स्किन केयर रूटीन का अहम हिस्सा माना जाता है क्योंकि यह चेहरे की गहराई तक जाकर दाग-धब्बे, डलनेस और अनइवन स्किन टोन को कम करता है. 

Advertisement

वैसे तो मार्केट में कई तरह के सीरम हैं लेकिन अगर आप बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. ऐसे में घर पर बने नेचुरल सीरम  आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको कुछ ऐसे आसान होममेड फेस सीरम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बिना ज्यादा मेहनत के घर पर ही तैयार कर सकते हैं.

एलोवेरा से बना सीरम
एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखता है और जलन को भी कम करता है. इसका सीरम बनाने के लिए ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें. इसमें अपने पसंदीदा फेस ऑयल जैसे बादाम या आर्गन ऑयल की कुछ बूंदें मिला दें. तैयार सीरम को कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें. चेहरा साफ करने के बाद थोड़ा सा सीरम लगाएं. इसके बाद बाकी स्किन केयर करें. दिन में दो बार इस्तेमाल करने से त्वचा सॉफ्ट रहती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.

Advertisement

नींबू से बना सीरम
नींबू में भरपूर विटामिन C होता है जो स्किन पर ग्लो लाने और डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए ताजे नींबू का रस और गुलाब जल या डिस्टिल्ड वॉटर बराबर मात्रा में मिलाएं. चाहे तो इसमें विटामिन E ऑयल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं. तैयार सीरम को डार्क कांच की बोतल में रखें. रात में सोने से पहले साफ चेहरे पर कुछ बूंदें लगाएं और आंखों के आसपास लगाने से बचें. 

ग्रीन टी सीरम
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो स्किन को फ्री रेडिकल्स और पॉल्यूशन से होने वाले नुकसान से बचाते हैं. इसे बनाने के लिए ग्रीन टी को अच्छी तरह उबालकर पूरी तरह ठंडा होने दें. ठंडी ग्रीन टी में एलोवेरा जेल या ग्लिसरीन मिलाएं. इस मिश्रण को किसी साफ बोतल में भरकर फ्रिज में रखें. सुबह और रात को चेहरे पर लगाएं,  सूखने दें और फिर बाकी स्किन केयर करें.

इन होममेड सीरम को इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. अगर स्किन में जलन या एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement