Homemade Face Scrub: खूबसूरत और साफ स्किन पाने के लिए चेहरे की सही देखभाल बहुत जरूरी है. रोज की भागदौड़, धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन की वजह से स्किन पर डेड स्किन सेल्स जमा हो जाती हैं, जिससे चेहरा बेजान और डल नजर आने लगता है. ऐसे में एक्सफोलिएशन यानी स्क्रब करना जरूरी हो जाता है. हफ्ते में एक या दो बार चेहरे की एक्सफोलिएशन करने से डेड स्किन हट जाती है और स्किन की डलनेस कम होती है. इससे चेहरा साफ, निखरा और ग्लोइंग दिखता है.
इसके लिए कई लोग मार्केट के महंगे स्क्रब खरीदते हैं या पार्लर जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखी कुछ चीजों से भी आप आसानी से फेस स्क्रब बना सकते हैं. आज हम इस खबर में आपको घर पर फेस स्क्रब बनाने के आसान तरीके बताएंगे.
ओट्स और दही फेस स्क्रब
ओट्स स्किन को साफ करते हैं और दही उसे पोषण देता है. इसके लिए 2 चम्मच ओट्स और 1 चम्मच दही लें. दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर हल्के हाथों से कुछ मिनट तक रगड़ें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. बाद में टोनर और मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें.
दही, हल्दी और बेसन फेस स्क्रब
अगर आपको पिंपल्स की समस्या है तो यह स्क्रब फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए 1 चम्मच दही, 2 चुटकी हल्दी और 1 चम्मच बेसन लें. तीनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं. 5–10 मिनट बाद चेहरा धो लें. यह स्क्रब पिंपल्स कम करने और स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.
इन बातों का रखें ध्यान
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क