Homemade Coconut Moisturizer: चेहरे का रूखापन और बेजान रंगत होगी दूर! रात को लगाएं नारियल मॉइश्चराइजर, सुबह मिलेगी ग्लोइंग स्किन

मौसम चाहे जो हो, ड्राई स्किन की समस्या चेहरे का ग्लो छीन लेती है. महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय आप ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए घर पर नारियल तेल, बादाम तेल और विटामिन E से नेचुरल मॉइश्चराइजर बना सकते हैं. ये स्किन को गहराई से हाइड्रेट कर आपको सॉफ्ट और ग्लोइंग लुक देता है.

Advertisement
नारियल का मॉइश्चराइजर स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है. (Photo: ITG) नारियल का मॉइश्चराइजर स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:39 PM IST

गर्मी की तेज धूप हो या सर्दियों की ठंडी हवा, ड्राई स्किन की परेशानी किसी भी मौसम में शुरू हो सकती है. इस रूखी-सूखी स्किन से छुटकारा पाने के लिए लोग कई बार महंगे मॉइश्चराइजर खरीदते हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें फायदा नहीं मिलता है. अगर आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं, जिनकी स्किन पर महंगे मॉइश्चराइजर भी काम नहीं करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. घर की छोटी-छोटी चीजें आपकी स्किन के लिए कमाल कर सकती हैं.

Advertisement

नारियल से बना होममेड मॉइश्चराइजर भी ऐसा ही आसान और नेचुरल उपाय है, जो स्किन को गहराई से नमी देने में मदद कर सकता है. इसमें मौजूद नेचुरल ऑयल स्किन को मुलायम और हेल्दी बनाए रखने में मददगार माने जाते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ती. अगर आपकी स्किन भी जल्दी ड्राई और बेजान हो जाती है, तो घर पर बना ये  मॉइश्चराइजर आपके स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बन सकता है. इसे रोजाना लगाने से आपकी स्किन सॉफ्ट और फ्रेश महसूस हो सकती है. 

क्यों फायदेमंद है नारियल से बना मॉइश्चराइजर?
नारियल में मौजूद हेल्दी फैट्स और विटामिंस स्किन को गहराई से नमी देने में मदद करते हैं. ये स्किन को सॉफ्ट रखने के साथ उसे नेचुरल ग्लो भी दे सकता है. कई लोग इसे ड्राई और बेजान स्किन के लिए घरेलू नुस्खे की तरह इस्तेमाल करते हैं.

घर पर ऐसे बनाएं नारियल मॉइश्चराइजर

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स:

  • 2 बड़े चम्मच नारियल क्रीम या नारियल तेल
  • 1 छोटा चम्मच बादाम या जोजोबा ऑयल
  • 2-3 बूंद विटामिन ई ऑयल
  • चाहें तो 1-2 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

बनाने का तरीका
1. नारियल का मॉइश्चराइजर बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें नारियल क्रीम डालें.
2. अब इसमें बादाम तेल और विटामिन ई ऑयल मिलाएं. सारी चीजों को अच्छी तरह फेंट लें ताकि मिश्रण स्मूद और क्रीमी बन जाए. 3. अगर आप चाहते हैं कि मॉइश्चराइजर में हल्की खुशबू आए तो इसमें एसेंशियल ऑयल भी मिला सकते हैं.
4. बस आपका मॉइश्चराइजर तैयार है. इसे एक छोटे एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें.

अपनी स्किन के हिसाब से करें बदलाव
अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है तो इसमें थोड़ा शहद मिला सकते हैं. वहीं ऑयली स्किन वाले लोग इसे बनाने के लिए कम मात्रा में नारियल तेल इस्तेमाल करें ताकि स्किन ज्यादा चिपचिपी न लगे.

कैसे करें इस्तेमाल?
इसे इस्तेमाल करने से पहले चेहरा धोना जरूरी है. धोने के बाद हल्की गीली त्वचा पर थोड़ा सा मॉइश्चराइजर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें. इससे स्किन लंबे समय तक हाइड्रेटेड महसूस हो सकती है. रात में सोने से पहले लगाना और ज्यादा बेहतर माना जाता है.

इस्तेमाल से पहले रखें इन बातों का ध्यान
नारियल मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव या एक्ने-प्रोन है तो नारियल तेल चेहरे पर लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »