Gond Katira Sharbat: चिलचिलाती गर्मी में बिना चीनी बनाएं गोंद कतीरा का ठंडा-ठंडा शरबत, नहीं लगेगी लू और पेट को मिलेगी ठंडक

Gond Katira Sharbat: पिछले कुछ समय से उत्तर भारत में तेज गर्मी और लू चल रही है. इस मौसम में डिहाइड्रेशन होना आम बात है जिसकी वजह से शरीर में कमजोरी और थकान महसूस होती है. ऐसे में आपको गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए ठंडा और ताकत से भरपूर गोंद कतीरा का शरबत जरूर पीना चाहिए. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
गोंद कतीरा का शरबत (Photo: ITG) गोंद कतीरा का शरबत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:53 AM IST

Gond Katira Sharbat: चिलचिलाती गर्मी और लू के थपेड़ों से बचने के लिए गोंद कतीरा किसी औषधि से कम नहीं है. आयुर्वेद में गोंद कतीरा को अपनी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है जो शरीर के तापमान को प्राकृतिक रूप से कम करने की अद्भुत क्षमता रखता है. यह न केवल भीषण गर्मी में होने वाली घमौरियों और जलन को शांत करता है बल्कि कैल्शियम से कैल्शियम, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर यह शरबत आपकी हड्डियां मजबूत करने और थकान मिटाकर शरीर को तुरंत ताजगी और ऊर्जा प्रदान करने में भी मदद करता है. 

Advertisement

गोंद कतीरा के शरबत की रेसिपी 
गोंद कतीरा को इस्तेमाल करने से पहले उसे रात भर या कम से कम 8-10 घंटे के लिए पानी में भिगोना जरूरी है. भीगने के बाद यह फूलकर बिल्कुल सफेद जेली जैसा दिखने लगता है.

बनाने का तरीका

भिगोया हुआ गोंद कतीरा - 2 बड़े चम्मच

ठंडा दूध या पानी - 1 गिलास

गुलाब का शरबत (रूह अफजा) या नींबू का रस - 2 चम्मच

मिश्री या शहद (मिठास के लिए) - स्वादानुसार

पुदीने की पत्तियां और बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका

एक गिलास में 2 बड़े चम्मच पहले से तैयार किया हुआ गोंद कतीरा फूला हुआ डालें.

अगर आप दूध के साथ बना रहे हैं, तो इसमें ठंडा दूध और गुलाब का शरबत मिलाएं.

अगर आप पानी के साथ बना रहे हैं, तो इसमें नींबू का रस, पुदीना और मिश्री का पाउडर मिलाएं.

Advertisement

चम्मच से अच्छी तरह हिलाएं ताकि गोंद कतीरा शरबत में एकसार हो जाए.

ऊपर से बर्फ के टुकड़े डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement