Fitkari on Hair: फिटकरी है बालों के लिए वरदान, बस जान लें उपयोग करने का सही तरीका

Fitkari on Hair: फिटकरी लगभग हर भारतीय घर में पाई जाती है. इसका इस्तेमाल लोग कई अलग-अलग तरीकों से करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिटकरी का उपयोग बालों के लिए भी किया जा सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि फिटकरी का उपयोग बालों के लिए कैसे किया जा सकता है.

Advertisement
बालों पर इस तरह करें फिटकरी का उपयोग (Photo- ITG) बालों पर इस तरह करें फिटकरी का उपयोग (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:12 PM IST

Fitkari on Hair: सुंदर, काले और लंबे बाल हर किसी की चाहत होती है. इसके लिए वो तेल, शैम्पू से लेकर कई तरह के घरेलू नुस्खे को आजमाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी अपने बालों के लिए फिटकरी का इस्तेमाल किया है. जी हां, वही फिटकरी जो अक्सर शेव के बाद लगाई जाती है. असल में फिटकरी स्कैल्प के लिए काफी फायदेमंद होती है. यह डैंड्रफ, खुजली और बाल झड़ने की परेशानी को रोकने में मदद करती है.

Advertisement

ऐसा भी नहीं है कि इसे लगाने से आपके बाल अचानक तेजी से बढ़ने लगेंगे. लेकिन आप इसे सही तरीके से लगाएंगे तो आपका स्कैल्प हेल्दी होगा और बालों से जुड़ी समस्याएं कम होंगी. आइए जानते हैं सुंदर, काले, घने और लंबे बालों के लिए फिटकरी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं.

फिटकरी का पानी
फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा या 1 चम्मच फिटकरी पाउडर लें और उसे एक कप गर्म पानी में अच्छी तरह घोल लें. जब आप बालों में शैम्पू कर लें तो इस पानी को अपने स्कैल्प पर लगाएं. इसे हल्के हाथों से मसाज करें और कुछ देर ऐसे ही रहने दें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. यह स्कैल्प को साफ करता है, बैक्टीरिया को कम करता है और ठंडक देकर डैंड्रफ की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है.

Advertisement

फिटकरी और नारियल तेल
1 चम्मच फिटकरी पाउडर को 2 बड़े चम्मच हल्के गर्म नारियल तेल में मिलाएं. अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर धीरे-धीरे मसाज करें. इसे 30-45 मिनट तक लगा रहने दें, फिर माइल्ड शैम्पू से बाल धो लें. इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार अपना सकते हैं. यह स्कैल्प को पोषण देता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है.

इन बातों का रखें ध्यान 

  • फिटकरी को कभी भी सीधे स्कैल्प पर न लगाएं, इससे बाल ड्राई हो सकते हैं.
  • इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • अगर किसी तरह की जलन या एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.
  • सही तरीके से इस्तेमाल करने पर फिटकरी आपके बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद कर सकती है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement