Dahi Pudina Kheera Soup: गर्मी में रायता और छाछ जैसी चीजें तो लोग खूब पीते हैं, ताकि शरीर अंदर से ठंडा रहे. लेकिन रोजाना एक जैसा रायता पीकर इंसान पक जाता है और अगर आप भी रायता, शरबत, जूस और शेक पीकर ऊब चुके हैं तो आप इस गर्मी घर पर दही पुदीना-खीरा सूप बनाकर ट्राई कर सकते हैं, जो ठंडा होता है और इस मौसम के लिए हेल्दी भी होता है.
खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या समय की जरूरत नहीं पड़ती और इसे ठंडा सर्व किया जाए तो इसकी ताजगी दोगुनी हो जाती है. खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.
वहीं पुदीना शरीर को अंदर से ठंडक देने के साथ-साथ डाइजेस्टिव सिस्टम को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. दही तो पोषक तत्वों का खजाना है, जो पाचन को सुधारने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है.
दही खीरा पुदीना सूप बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
यह सूप बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. आप इसे गर्मियों की शाम के हेल्दी स्नैक, लंच से पहले ऐपेटाइजर या फिर डिनर के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
गर्मियों में यह ठंडा सूप शरीर को हल्का और एनर्जेटिक महसूस कराने का काम करता है. अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भी यह सूप आपकी डाइट में शामिल कर सकते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी बेहद कम होती है. गर्मी में खीरा शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है और लू से बचाने में भी मदद करता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क