बारिश के बाद कूलर बन जाता है आग का गोला? तुरंत अपनाएं ये ट्रिक्स, बंद कमरा भी बन जाएगा शिमला!

बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ने के कारण अक्सर एयर कूलर ठंडी हवा की जगह गर्म और चिपचिपी हवा फेंकने लगता है. इस समस्या से निपटने के लिए वेंटिलेशन, क्लीनिंग और आइस पैक्स से जुड़े 5 आसान और असरदार घरेलू ट्रिक्स जानें, जो उमस भरी गर्मी में भी कमरे को कूल रखेंगे.

Advertisement
उमस के मौसम में कूलर गर्म हवा देने लगता है. (PHOTO:AI) उमस के मौसम में कूलर गर्म हवा देने लगता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST

गर्मी के मौसम में कूलर राहत देता है, लेकिन बारिश शुरू होते ही कई लोगों की शिकायत होती है कि कूलर से ठंडी हवा आने की बजाय गर्म हवा आने लगती है. अक्सर बारिश एकदम से तेज होती है और फिर बंद होती है, इस मौसम में ह्यूमिडिटी काफी बढ़ जाती है. बारिश के दौरान हवा में नमी के बढ़ने के कारण कूलर गर्म हवा फेंकने लगता है. 

Advertisement

कूलर पानी की मदद से हवा को ठंडा करता है, लेकिन जब वातावरण में पहले से ही नमी ज्यादा हो, तो उसकी कूलिंग पावर कम हो जाती है. बारिश के बाद होने वाली चिपचिपी गर्मी में बंद कमरे में बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में जब कूलर भी गर्म हवा फेंकने लग जाए तो हाल बुरे हो जाते हैं. इस समय से खासतौर पर किराए के बंद कमरे में रहने वाले लोग हद से ज्यादा परेशान होते हैं.

अगर आपका कूलर भी बारिश के बाद ठीक से ठंडक नहीं दे रहा है, तो ये आसान ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं.

कूलर की घास की सफाई करें

कूलर के पैड पर बारिश और तेज हवा के बाद अक्सर ही धूल, मिट्टी और काई जम जम जाती है, जिसकी वजह से हवा का फ्लो कम हो जाता है. इसलिए बारिश के मौसम में इन्हें अच्छी तरह साफ करना चाहिए. अगर पैड बहुत पुराने हो गए हैं, तो उन्हें बदल देना बेहतर होता है.

Advertisement

टैंक का पानी रोज बदलें

बारिश के मौसम में कूलर के टैंक का पानी जल्दी गंदा हो जाता है. गंदे पानी से बदबू भी आती है और कूलिंग भी कम हो जाती है. इसके अलावा इससे मक्खी-मच्छर का भी खतरा बढ़ जाता है, इसलिए हर एक-दो दिन में पानी बदलें और टैंक की सफाई जरूर करें.

कमरे की खिड़की-दरवाजे थोड़ी खुली रखें

बहुत से लोग कूलर चलाते समय कमरा पूरी तरह बंद कर देते हैं, लेकिन ऐसा करने से कमरे में नमी बढ़ जाती है. कूलर हमेशा ऐसी जगह चलाएं जहां ताजी हवा अंदर आ सके. एक खिड़की या वेंटिलेशन थोड़ा खुला रखें, इससे गर्म और नम हवा बाहर निकलती रहेगी. अगर आपके कमरे में एक ही खिड़की है और उस पर ही आपने कूलर को फिट किया हुआ है तो आप हल्का-सा दरवाजा कूलर चलाते समय खोलकर रख सकते हैं.

पंप और फैन की जांच करें

कई बार कूलर के गर्म हवा फेंकने के पीछे पंप का ठीक से काम करना भी होता है. अगर कूलर का पंप ठीक से पानी नहीं चढ़ा रहा है या फैन की स्पीड कम हो गई है, तो ठंडी हवा नहीं मिलेगी. इसलिए जो भी लोग घरों में कूलर का इस्तेमाल करत हैं, उनको समय-समय पर इन दोनों चीजों की जांच करते रहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर मरम्मत करवाएं.

Advertisement

बर्फ या आइस पैक का इस्तेमाल करें

अगर मौसम बहुत उमस भरा है, तो कूलर के पानी में बर्फ के टुकड़े या आइस पैक डाल सकते हैं. इससे कुछ समय के लिए हवा पहले से ज्यादा ठंडी महसूस होगी. हालांकि यह ट्रिक थोड़ी देर के लिए ही काम करती है, आप चाहे तो थोड़ी-थोड़ी देर में बर्फ कूलर के पानी में डाल सकते हैं.

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर बारिश लगातार हो रही है और हवा में नमी बहुत ज्यादा है, तो किसी भी एयर कूलर की ठंडक स्वाभाविक रूप से कम हो जाती है. ऐसे समय में कूलर के साथ अच्छी वेंटिलेशन बनाए रखना सबसे जरूरी है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »