Chia Seed Face Mask: अगर आप अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से साफ, चमकदार और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो चिया सीड्स आपके बहुत काम आ सकते हैं. ये छोटे-छोटे बीज न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं, बल्कि स्किन को भी हेल्दी रखने में मदद करते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 और हाइड्रेशन देने वाले गुण होते हैं जो स्किन से जुड़ी समस्याों को कम कर हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं. आज हम आपको चिया सीड्स से बने कुछ फेस मास्क के बारे में बताएंगे जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम कर ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे.
स्किन को हाइड्रेट रखन के लिए चिया-एलोवेरा मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए 1 चम्मच चिया सीड्स (रात भर पानी में भिगोए हुए ), 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच शहद लें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं. इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. यह मास्क ड्राई और इरिटेटेड स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
स्किन टोन बेहतर करने के लिए चिया-हल्दी मास्क
इसके लिए आपको 1 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स, 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच शहद लें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इससे स्किन टोन बेहतर होता है और डार्क स्पॉट्स कम होने में मदद मिलती है.
झुर्रियों-फाइन लाइन्स के लिए चिया-ग्रीन टी मास्क
इसके लिए 1 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स, 2 चम्मच ठंडी ग्रीन टी और 1 चम्मच नारियल तेल लें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें. यह मास्क झुर्रियों और फाइन लाइन्स कम करने में मदद करता है.
स्किन को एक्सफोलिएटिंग करने के लिए चिया-दही मास्क
इसके लिए 1 चम्मच भिगोए हुए चिया सीड्स, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच नींबू का रस लें.इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और 10–15 मिनट बाद धो लें. यह मास्क ड्राई और डल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क