Bhagavad Gita-Inspired House Names: नए घर को देना है खास नाम? पहले देखें भगवद्गीता से प्रेरित ये 7 नाम, हर एक का है खास अर्थ

नए घर के लिए नाम चुन रहे हैं, तो भगवद्गीता से प्रेरित ये 7 खूबसूरत नाम आपके काम आ सकते हैं. भक्ति भवन, शांति निकेतन और ज्ञान सदन जैसे नामों के अर्थ जानें. ये नाम भक्ति, शांति, ज्ञान और सकारात्मकता जैसे विचारों से जुड़े हैं और आपके आशियाने को खास पहचान दे सकते हैं.

Advertisement
घर के लिए भगवद्गीता से जुड़े नाम चुनें.  (PHOTO:AI) घर के लिए भगवद्गीता से जुड़े नाम चुनें. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

Bhagavad Gita Inspired House Names: नया घर खरीदना हो या पुराने घर को नया रूप देना, हर कोई चाहता है कि उसके आशियाने का नाम कुछ खास और मीनिंगफुल हो. भारतीय परिवारों में घर का नाम रखते समय धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और शुभ शब्दों को काफी अहमियत दी जाती है. कई लोग अपने घर का नाम देवी-देवताओं के नाम पर रखते हैं, तो कुछ ऐसे शब्द चुनते हैं जो शांति, सुख, ज्ञान और पॉजिटिविटी का मैसेज देते हैं.

Advertisement

अगर आप भी अपने नए घर के लिए कोई सुंदर और अर्थपूर्ण नाम तलाश रहे हैं, तो भगवद्गीता से प्रेरित नामों के बारे में सोच सकते हैं. गीता में भक्ति, कर्म, ज्ञान, आत्मचिंतन और मन की शांति जैसे जीवन से जुड़े कई अहम विचार बताए गए हैं. इन्हीं विचारों से प्रेरणा लेकर आप अपने घर को एक ऐसा नाम दे सकते हैं, जो आपकी सोच और परिवार के आदर्शों को दिखाएं. आइए ऐसे ही 7 खूबसूरत नाम और उनके अर्थ के बारे में जानते हैं.

भक्ति भवन

अगर आपके परिवार में पूजा-पाठ और आध्यात्मिकता को खास महत्व दिया जाता है, तो आपके घर के लिए भक्ति भवन एक अच्छा नाम हो सकता है. भक्ति का अर्थ है ईश्वर के प्रति प्रेम, श्रद्धा और समर्पण, जबकि भवन का मतलब है घर या निवास स्थान. भगवद्गीता में भक्ति योग के जरिए ईश्वर के प्रति समर्पण और प्रेम का महत्व समझाया गया है. यह नाम घर के दरवाजे पर लिखे होने के साथ-साथ परिवार को प्रेम और श्रद्धा की याद भी दिला सकता है.

Advertisement

शांति निकेतन

घर वह जगह है जहां इंसान दिनभर की भागदौड़ के बाद सुकून तलाशता है. ऐसे में शांति निकेतन नाम आपके आशियाने के लिए बिल्कुल सही हो सकता है. शांति निकेतन का अर्थ है शांति का निवास या ऐसा स्थान जहां मन को सुकून मिले. भगवद्गीता में मन को कंट्रोल करने, इच्छाओं पर संयम रखने और मुश्किल हालातों में भी बैलेंस रहने का महत्व बताया गया है. अगर आप चाहते हैं कि आपका घर परिवार के हर सदस्य के लिए सुकून और अपनापन देने वाली जगह बने, तो यह नाम चुन सकते हैं.

सत्त्व 

अगर आपको छोटे, मॉर्डन और मीनिंगफुल नाम पसंद हैं, तो सत्त्व एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह शब्द शुद्धता, बैलेंस, अच्छाई जैसे गुणों से जुड़ा है. भगवद्गीता में सत्त्व को तीन गुणों में से एक बताया गया है. सत्त्वगुण का संबंध ज्ञान, प्रकाश और मन की निर्मलता से है. ऐसे में यह नाम उन परिवारों को पसंद आ सकता है, जो अपने घर में सकारात्मक माहौल, सादगी और आपसी समझ को महत्व देते हैं.

शांतम् 

अगर आप अपने घर के लिए छोटा, अट्रैक्टिव और पारंपरिक भाव वाला नाम चाहते हैं, तो शांतम् चुन सकते हैं. इसका अर्थ शांत, स्थिर और सुकून से भरा हुआ माना जाता है. भगवद्गीता में मन की स्थिरता और विपरीत परिस्थितियों में भी संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया गया है. यह नाम ऐसे घर के लिए अच्छा है, जहां परिवार के लोग बाहरी दुनिया की परेशानियों को पीछे छोड़कर साथ में समय बिताना चाहते हैं.

Advertisement

ज्ञान सदन 

ज्ञान सदन का अर्थ है ज्ञान का घर या ऐसा स्थान जहां सीखने और समझने को महत्व दिया जाता है. अगर आपके परिवार में पढ़ाई, अच्छी किताबों, विचारों और नई चीजें सीखने को अहमियत दी जाती है, तो यह नाम आपके घर के लिए खास हो सकता है. भगवद्गीता में ज्ञान और विवेक को जीवन में सही निर्णय लेने के लिए अहम बताया गया है. यह नाम इस बात की याद दिलाता है कि घर केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि संस्कार सीखने, अनुभव बांटने और एक-दूसरे से आगे बढ़ने का स्थान भी है.

आत्मनिवास

आत्मनिवास एक अलग और अर्थपूर्ण नाम है. इसका भावार्थ है आत्मा का निवास या ऐसा स्थान जहां व्यक्ति अपने अंदर झांकने, खुद को समझने और आत्मचिंतन करने के लिए समय निकाल सके. भगवद्गीता में आत्मज्ञान, आत्मसंयम और अपने कर्तव्यों को समझने पर जोर दिया गया है. इस विचार से प्रेरित यह नाम उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो अपने घर को सिर्फ आराम की जगह नहीं, बल्कि मानसिक सुकून और व्यक्तिगत विकास का ठिकाना भी मानते हैं.

सत्यलोकम्

अगर आप अपने घर के लिए ऐसा नाम चाहते हैं, जो सच्चाई और अच्छे संस्कारों का मैसेज दे, तो सत्यलोकम् पर विचार कर सकते हैं. इसका अर्थ सत्य का लोक या सत्य का स्थान है. यह नाम परिवार को ईमानदारी, भरोसे और सही रास्ते पर चलने जैसे मूल्यों की याद दिला सकता है. पारंपरिक अंदाज वाला यह नाम घर के नेमपप्लेट बहुत अट्रैक्टिव लगेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »