Soft Roti Tricks: रोटियां कड़क होकर बन जाती हैं पापड़? अपनाएं ये ट्रिक्स, शाम तक रहेंगी नरम!

Soft Roti Tricks: सुबह बनाई गई रोटियां कुछ ही घंटों में कड़क हो जाती हैं? अगर हां, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको रोटी का आटा गूंथने से लेकर सेंकने और स्टोर करने की छोटी-छोटी गलतियों के बारे में बताएंगे, जिसकी वजह से वो सख्त हो जाती हैं. कुछ टिप्स अपनाकर आप रोटियों को लंबे समय तक सॉफ्ट बना रख सकते हैं.

Advertisement
रोटी को नरम बनाने के लिए आटे को रेस्ट देना भी जरूरी है. (Photo: ITG) रोटी को नरम बनाने के लिए आटे को रेस्ट देना भी जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:16 AM IST

घर में रोटी बनाना रोज का काम है, लेकिन इसे लंबे समय तक नरम बनाए रखना किसी बड़े चैलेंज से कम नहीं होता है. सुबह या दोपहर में बनाई गई रोटियां अक्सर कुछ घंटों बाद ही कड़क होने लगती हैं. कई बार रोटी इतनी सख्त हो जाती है कि उसे दोबारा गर्म करने पर भी ताजी रोटी जैसा स्वाद नहीं आता. उन लोगों के लिए ये परेशानी ज्यादा होती है, जिन्हें सुबह लंच बॉक्स पैक करनी होती है. ऐसे लोग एक ही बार में कई रोटियां बनाकर रख देते हैं. 

कुछ लोग मानते हैं कि रोटियां सख्त होने की वजह उनका गलत तरह से सेंकना होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोटी के सख्त होने की वजह सिर्फ उसे सेंकने का तरीका नहीं होता है? आटा गूंथने में की गई छोटी-सी गलती से लेकर रोटी को रखने का तरीका भी उसकी नरमी पर असर डालता है. अगर आप चाहते हैं कि रोटियां कई घंटे बाद भी मुलायम रहें, तो कुछ आसान बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं कि आटा गूंथने से लेकर रोटियों को स्टोर करने तक किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1. आटा गूंथते समय रखें ध्यान: अगर आप चाहते हैं कि आपकी रोटी हमेशा नरम बने तो ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत गीला. पानी को थोड़ा-थोड़ा डालकर आटा गूंथें, ताकि वो मुलायम बने और आसानी से बेला जा सके. चाहें तो हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

2. आटे को दें थोड़ा रेस्ट: आटा गूंथने के तुरंत बाद रोटियां बेलने के बजाय उसे ढककर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे आटा नमी सोख लेता है और रोटियां बेलना आसान हो जाता है. रोटी को नरम बनाने के लिए आटे को रेस्ट देना जरूरी है. ध्यान रखें कि आटे को खुला न छोड़ें, वरना वो सूख सकता है.

3. सही आंच पर सेंकें रोटी: रोटी को नरम रखने के लिए पहले तवा अच्छी तरह गर्म करें. जब रोटी सेंकने की बारे तो उसे मीडियम से तेज आंच पर सेंकें. रोटी को जरूरत से ज्यादा देर तक तवे पर न रखें, वरना उसकी नमी कम हो सकती है और वो सख्त पड़ सकती है.

4. रोटी बनते ही ढककर रखें: रोटियां सेंकने के बाद उन्हें खुला न छोड़ें. एक के ऊपर एक रखकर साफ सूती कपड़े से ढक दें या ढक्कन वाले डिब्बे में रखें. इससे रोटियों की नमी बनी रहने और उन्हें नरम रखने में मदद मिलेगी.

5. सही तरीके से करें स्टोर: रोटियों को सूती कपड़े में लपेटकर ढक्कन वाले डिब्बे में रखें, ताकि वे हवा के कॉन्टैक्ट में कम आएं. फॉयल इस्तेमाल करना हो, तो रोटियों को थोड़ा ठंडा होने के बाद उसमें लपेटें, ताकि अंदर ज्यादा भाप जमा न हो.

6. खाने से पहले ऐसे करें गर्म: अगर रोटियां सख्त हो गई हैं, तो उन्हें ढककर थोड़ी देर गर्म करें या हल्की भाप दें. इससे वे दोबारा नरम हो सकती हैं. हालांकि, रोटियों को लंबे समय तक रूम टेंपरेचर पर रखने के बजाय जरूरत के मुताबिक फ्रिज में स्टोर करना बेहतर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »