Sheermal Roti Recipe: इस ईद महक उठेगा घर! बिना तंदूर के ऐसे बनाएं होटल जैसी लाजवाब शीरमाल रोटी, बनाना है आसान
Sheermal Roti Recipe: शीरमाल रोटी उत्तर प्रदेश की एक फेमस मीठी नान है, जो खासतौर पर ईद और रमजान के अवसरों पर बनाई जाती है. आज इस खबर में हम आपको शीरमाल रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.
Advertisement
घर पर बनाएं लखनऊ जैसा नरम और जायकेदार शीरमाल, जान लें बनाना का सही तरीका (Photo- Adobe stock)
Sheermal Roti Recipe: आपने कई तरह की रोटियां खाई होंगी लेकिन क्या आपने कभी शीरमाल रोटी खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपको घर पर शीरमाल रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे. शीरमाल एक तरह का नान है जो उत्तर प्रदेश में काफी पॉपुलर है. इसका स्वाद हल्का मीठा होता है. इसे खासतौर पर ईद और रमजान जैसे मौकों पर बनाया जाता है. शीरमाल को लोग चिकन कोरमा और अन्य नॉनवेज डिश के साथ खाना पसंद करते हैं. आज हम इस खबर में आपको शीरमाल बनाने का आसान तरीका बताएंगे.
Advertisement
शीरमाल रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 कप मैदा
1/2 कप दूध
1/2 कप देसी घी
1 चम्मच चीनी
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1/4 छोटा चम्मच केसर
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क