Sevai Custard Falooda: अगर गर्मियों में कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और बाजार जैसा खाने का मन करता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपके लिए एक मजेदार, आसानी से बनने वाली और स्वादिष्ट रेसिपी लाए हैं. खास बात ये है कि बाजार जैसी इस शाही और ठंडी-ठंडी रेसिपी को बनाने के लिए आपको घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
आप सिर्फ 5 मिनट की तैयारी करके आसानी से घर पर ही शाही सेवईं कुल्फी फालूदा तैयार कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको खड़े होकर रबड़ी बनाने या बाजार से खास फालूदा सेव ढूंढने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आप दूध, सेवईं, कुछ फल और थोड़े से ड्राई फ्रूट्स के साथ ये शाही डेजर्ट तैयार कर सकते हैं. इसका स्वाद इतना बेमिसाल होता है कि वो बाजार के फालूदा को भी टक्कर देता है. चलिए जानते हैं कैसे बनाएं सेवईं कस्टर्ड फालूदा.
इंग्रेडिएंट्स:
सेवईं कस्टर्ड के लिए
फालूदा असेंबल करने के लिए
सबसे पहले तैयार करें क्रीमी सेवईं कस्टर्ड
1. एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सेवईं डालकर हल्का गोल्डन होने तक भून लें. अब इसमें दूध डालें और लगातार चलाते हुए उबाल आने दें.
2. जब दूध उबलने लगे तो इसमें इलायची पाउडर, केसर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. दूसरी तरफ कस्टर्ड पाउडर को थोड़ा दूध डालकर घोल तैयार कर लें. इस घोल को उबलते दूध में डालें और हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं.
3. ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा गाढ़ा न हो, क्योंकि ठंडा होने पर ये अपने आप और गाढ़ा हो जाता है. तैयार मिश्रण को ठंडा करके करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें.
सब्जा सीड्स भी कर लें तैयार
सब्जा सीड्स को पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें. थोड़ी देर में ये फूल जाएंगे. इनसे फालूदा को बाजार जैसा स्वाद और टेक्सचर मिलता है. इसके साथ ही गर्मी में शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं.
ऐसे करें फालूदा की शानदार लेयरिंग
1. फालूदा की लेयरिंग करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा गिलास या डेजर्ट कप लें. इसमें भीगे हुए सब्जा सीड्स डालें. इसके ऊपर कटे हुए फल डालें. फिर बादाम, काजू और पिस्ता छिड़कें.
2. अब थोड़ा रूह अफजा डालें और उसके ऊपर ठंडा किया हुआ सेवईं कस्टर्ड डालें. इसी तरह फल, ड्राई फ्रूट्स और कस्टर्ड की दो-तीन लेयर बनाएं.
टिप: अगर आप इसे और रॉयल बनाना चाहते हैं तो ऊपर से एक कुल्फी स्टिक या वैनिला आइसक्रीम का स्कूप डाल सकते हैं. आखिर में थोड़ा रूह अफजा और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क