Sawan Vrat Recipe: कम तेल-मसालों में बनाएं स्वादिष्ट 'आलू-टमाटर सब्जी', 10 मिनट में होगी तैयार; व्रत में भी ले पाएंगे चटपटे स्वाद का मजा

Sawan Somwar 2026 Vrat Recipe: सावन सोमवार के व्रत या रोजमर्रा के खाने के लिए कम तेल और हल्के मसालों में बनने वाली आलू-टमाटर की ये झटपट सब्जी बहुत ही शानदार है. ये चटपटी सब्जी सिर्फ 5-7 मिनट में तैयार हो जाती है. इसे बनाने का तरीका बहुत ही आसान है क्योंकि ये उबले आलू से बनाई जाती है.

Advertisement
सावन सोमवार के व्रत में लोग ये सब्जी बहुत जल्दी बना सकते हैं. (Photo: ITG) सावन सोमवार के व्रत में लोग ये सब्जी बहुत जल्दी बना सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 4:59 PM IST

Sawan Somwar 2026 Vrat Recipe: सावन के पावन महीने में कई लोग सोमवार का व्रत रखते हैं और इस दौरान वो सात्विक व स्वादिष्ट भोजन की तलाश में रहते हैं. आज यानी 03 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार है. अगर आपने भी व्रत रखा है और आप व्रत खोलने के लिए कुछ चटपटा, स्वादिष्ट बनने वाला ढूंढ रहे हैं तो आप आलू-टमाटर की सब्जी ट्राई कर सकते हैं. आज हम आलू टमाटर की जो रेसिपी आपको बताने वाले हैं उसे बनाने में ना तो ज्यादा मेहनत लगती है और ना ही ज्यादा तेल और मसाले.

उबले हुए आलू, टमाटर और घर में मौजूद कुछ मसालों से तैयार होने वाली ये स्वादिष्ट सब्जी सिर्फ 5-7 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. आप इसे रोटी, पूरी या पराठे के साथ खा सकते हैं. चलिए जानते हैं कम तेल-हल्के मसालों से झटपट आलू-टमाटर की सब्जी कैसे बनाएं.

Advertisement

आलू-टमाटर की सब्जी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 250 ग्राम उबले हुए आलू
  • 2 मीडियम टमाटर (बारीक कटे या प्यूरी)
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1/2 छोटी चम्मच जीरा
  • 2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 से 1/2 छोटी चम्मच गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
  • लगभग 1 गिलास पानी
  • ताजा हरा धनिया (गार्निशिंग के लिए)

ऐसे बनाएं झटपट आलू-टमाटर की सब्जी

1. सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तब उसमें जीरा डालें और उसे अच्छे से चटकने दें. इसके बाद हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर कुछ सेकंड तक भून लें.

2. अब इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डालें और हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर व गरम मसाला मिलाकर अच्छी तरह चलाएं. टमाटरों को 2-3 मिनट या तब तक पकाएं, जब तक वो सॉफ्ट होकर अच्छे से मौश ना हो जाएं.

Advertisement

3. इसके बाद हाथ से हल्के मैश किए हुए उबले आलू डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिला दें. कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर 3-4 मिनट पकने दें, ताकि आलू में मसालों का स्वाद अच्छी तरह समा जाए.

4. अब अपनी पसंद के अनुसार पानी डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं. इसके बाद कसूरी मेथी डालकर सब्जी को 5 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें. जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें.

ऐसे करें सर्व
तैयार सब्जी पर ताजा हरा धनिया डालें. अगर आपको ज्यादा तरी पसंद है तो थोड़ा गर्म पानी मिलाकर 3-4 मिनट और उबाल सकते हैं. ये सब्जी गर्मागर्म पूरी, कुट्टू या सिंघाड़े की रोटी, सामान्य रोटी, पराठा और सादे चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.

दरअसल, कुछ लोग सावन के सोमवार का व्रत अन्न से ही खोलते हैं, वहीं कुछ लोगों के यहां पर अन्न से परहेज किया जाता है. ऐसे में आपके घर पर जिस तरह से व्रत रखा जाता हो आप उस तरह से सब्जी को सर्व कर सकते हैं.

सावन सोमवार के लिए क्यों है खास?
उबले आलू से बनने वाली इस सब्जी को बनाने में बहुत ही कम समय लगता है. साथ ही इसे बनाने के लिए किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती है. यदि आपके व्रत के नियम टमाटर और सामान्य मसालों का इस्तेमाल करने की इज्जात देते हैं, तो ये रेसिपी सावन सोमवार के दिन झटपट बनने वाले स्वादिष्ट भोजन का अच्छा ऑप्शन हो सकती है. वहीं, यदि आप फलाहार वाला व्रत रखते हैं, तो मसालों और इंग्रेडिएंट्स में अपने व्रत के नियमों के अनुसार बदलाव कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »