Sattu Ki Roti Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील होता है. लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि क्या बनाया जाए जो आसानी से बन भी जाए और हेल्दी व टेस्टी भी हो. ऐसे में सत्तू की रोटी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. सत्तू और हल्के मसाले से तैयार यह रोटी खाने में काफी लाजवाब होती है और इसके साथ किसी सब्जी की भी जरूरत नहीं पड़ती. आप इसे हल्का घी लगाकर चटनी या अचार के साथ आसानी से खा सकते हैं. खास बात ये है कि इससे आपको प्रोटीन भी मिलता है. आइए जानते हैं कि चटपटी सत्तू की रोटी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स ( 4 लोग के लिए)
2 कप गेहूं का आटा
1 कप चने का सत्तू
5-6 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 बड़ी प्याज बारीक कटी हुई
1 इंच अदरक बारीक कटी हुई
8-10 लहसुन की कलियां
1 बड़ा चम्मच अजवाइन - काला जीरा मिश्रण
नींबू का रस या थोड़ा सा आम के अचार का मसाला
1 बड़ा चम्मच कच्चा सरसों का तेल
नमक स्वाद अनुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क