Mango Dal Recipe: जब लंच-डिनर में बनाएंगे कच्चे आम की दाल, खाने वाले 2 के बदले खाएंगे 4 रोटी

Mango Dal Recipe: अगर आप रोज की दाल से कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो कच्चे आम से बनी दाल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसका खट्टा-तीखा स्वाद दाल के टेस्ट को कई गुना बढ़ा देता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और यह शरीर को गर्मी से बचाने में भी मदद करती है.

Advertisement
भीषण गर्मी में वरदान है कच्चे आम की दाल (Photo- ITG) भीषण गर्मी में वरदान है कच्चे आम की दाल (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

Mango Dal Recipe: गर्मियों के मौसम में लोग ऐसा खाना पसंद करते हैं जो हल्का और टेस्टी होने के साथ शरीर को भी ठंडक पहुंचाए. ऐसे में कच्चे आम से बनी दाल आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. अरहर की दाल, कच्चे आम का खट्टापन और हल्के मसाले का स्वाद इस दाल के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. इसे आप आसानी से लंच या डिनर में चावल या रोटी के साथ बना सकते हैं. यह दाल खाने में जितनी टेस्टी होती है, उतनी ही हेल्दी भी होती है.

Advertisement

गर्मियों में यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ लू और डिहाइड्रेशन से बचाने में भी मदद करती है. आज हम आपको घर पर आसानी से कच्चे आम की दाल बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप अरहर दाल
2 कच्चे आम
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 कप पानी
2 बड़े चम्मच घी
1 बड़ा चम्मच जीरा
2 सूखी लाल मिर्च
1/4 छोटा चम्मच हींग
नमक स्वादानुसार

कच्चे आम से दाल कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले अरहर दाल को अच्छी तरह धोकर लगभग 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें.
  2. अब कुकर में दाल, नमक, हल्दी, कटे हुए कच्चे आम और पानी डालें. आम के बीज भी साथ में डाल सकते हैं, इससे स्वाद और बढ़ जाता है.
  3. इसके बाद कुकर का ढक्कन बंद करके मीडियम गैस पर 3-5 सीटी आने तक पकाएं.
  4. अब तड़का तैयार करने के लिए एक पैन में घी गर्म करें. इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर तड़काएं.
  5. तैयार तड़के को पकी हुई दाल में डाल दें और बिना ढक्कन लगाए कम गैस पर कुछ देर पकाएं, ताकि दाल अच्छे से गाढ़ी हो जाए.
  6. अब गरमा-गरम दाल को ऊपर से थोड़ा घी डालकर चावल, अचार और सलाद के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement