Pyaz Ki Kadhi Recipe: कढ़ी भारतीय खाने का अहम हिस्सा है, जिसे लोग चावल या रोटी के साथ बड़े चाव से खाते हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों में कढ़ी की कई वैरायटी बनाई जाती है जैसे पकोड़े वाली कढ़ी, पंजाबी कढ़ी, गुजराती कढ़ी. आज हम आपको प्याज वाली कढ़ी बनाना बताएंगे जो खासतौर पर राजस्थान में काफी फेमस है.
राजस्थानी स्टाइल में बनी यह कढ़ी खाने में काफी टेस्टी होती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है. आप इसे लंच में चावल या रोटी के साथ आसानी से बना सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे. तो आइए जानते हैं प्याज वाली कढ़ी कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप दही
2 बड़ा चम्मच बेसन
1 प्याज
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच राई
2 छोटा चम्मच मेथी दाना
1 चुटकी हींग
1 बड़ा चम्मच घी
तड़के के लिए
1 छोटा चम्मच जीरा
1 बड़ा चम्मच घी
1 छोटा चम्मच खड़ा धनिया
1 साबुत लाल मिर्च
15 कढ़ी पत्ता
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क