Moringa Chilla Recipe: गर्मियों में मोरिंगा यानी सहजन का सेवन काफी हेल्दी माना जाता है. इसे लोग अपनी डाइट में दाल, सब्जी, सांभर या जूस के तौर पर शामिल करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी इसका चीला खाया है. मोरिंगा और मूंग दाल से बना इसका चीला हेल्दी होने के साथ-साथ खाने में भी काफी टेस्टी होता है. अच्छी बात यह है कि इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि मोरिंगा चीला कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप मूंग दाल
1 कप मोरिंगा (सहजन) की पत्तियां (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच सूजी
1 हरी मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार पानी
तेल (सेंकने के लिए)
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क