Marwadi Papad ki Sabzi: गर्मी में ऐसे बनाएं मारवाड़ी स्टाइल पापड़ की सब्जी, पेट को रखेगी ठंडा और स्वाद में भी नंबर वन

गर्मियों में जब खाना बनाने का मन ना हो तो आप राजस्थानी पापड़ की सब्जी ट्राई कर सकते हैं. नए फ्लेवर वाली यह सब्जी आपको बहुत शानदार लगेगी और इस बनाने में भी महज 10 से 15 मिनट का समय लगता है.

Advertisement
पापड़ खाने के साथ टेस्टी लगते हैं. (PHOTO:ITG/AI) पापड़ खाने के साथ टेस्टी लगते हैं. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

How to Make Marwadi Papad ki Sabzi: गर्मियों का मौसम आते ही रसोई में ऐसी डिशेज की तलाश शुरू हो जाती है जो जल्दी बन जाएं, टेस्टी हों और ज्यादा भारी भी न लगें. ऐसे में राजस्थान की पारंपरिक पापड़ की सब्जी एक शानदार ऑप्शन है, यह ऐसी डिश है जो कम इंग्रेडिएंट्स में तैयार हो जाती है, मारवाड़ी स्टाइल में आप इसे भी आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं. 

Advertisement

जब घर में सब्जियां कम हों या अचानक मेहमान आ जाएं, तब यह रेसिपी बहुत काम आती है. राजस्थान जैसे ड्राई एरिया में पानी और ताजी सब्जियों की कमी के कारण कई ऐसी अनोखी रेसिपीज का जन्म हुआ है, जिनमें पापड़ की सब्जी का नाम सबसे ऊपर आता है.

पापड़ की सब्जी क्यों है खास

पापड़ की सब्जी का टेस्टी हल्का मसालेदार, खट्टा और बेहद लाजवाब होता है. इसे दही और मसालों के साथ बनाया जाता है, जिससे यह गर्मियों में भी खाने में भारी नहीं लगती. अगर आप रोजाना की दाल-सब्जी से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो यह पारंपरिक राजस्थानी डिश आपके खाने का मजा दोगुना कर सकती है.

आइए जानते हैं इसे घर पर आसान तरीके से कैसे तैयार करें.

पापड़ की सब्जी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 4 से 5 पापड़
  • 1 कप दही
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/4 चम्मच राई
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • नमक 
  • 2 कप पानी
  • हरा धनिया सजाने के लिए

इस तरीके से बनाएं पापड़ की सब्जी

Advertisement
  1. सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसमें बेसन डालकर अच्छी तरह फेंट लें, दही में बिल्कुल भी गुठलियां न रहें.
  2. अब दही में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और थोड़ा पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें. यही इस सब्जी की ग्रेवी बनेगी.
  3. फिर कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. उसमें जीरा और राई कर फ्राई कर लें. जब यह चटकने लगे तो दही-बेसन का घोल डाल दें.
  4. घोल को लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं. अब इसमें बाकी पानी डालें और मीडियम फ्लेम पर पकने दें.
  5. जब ग्रेवी हल्की गाढ़ी हो जाए, तब पापड़ को हाथ से तोड़कर उसमें डाल दें.
  6. पापड़ डालने के बाद 2 से 3 मिनट तक पकाएं ताकि पापड़ नरम हो जाए, लेकिन पूरी तरह गलें नहीं.
  7. उसके बाद आखिर में आप सब्जी के ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.

इस तरीके से सर्व करें पापड़ की सब्जी

राजस्थानी पापड़ की सब्जी को गरमा-गरम बाजरे की रोटी, फुल्के या सादे चावल के साथ परोसें.

गर्मियों में इसका खट्टा-तीखा स्वाद खाने का मजा सच में दोगुना कर देता है और दही खाने से पेट को भी आराम मिलता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement