Lauki Paratha Recipe: लौकी की सब्जी नहीं पसंद! बनाएं इसका टेस्टी पराठा, बच्चे भी मांग-मांग कर खाएंगे

Lauki Paratha Recipe: आपने कई तरह का पराठा खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी लौकी का पराठा ट्राई किया है? आज हम आपको घर पर लौकी पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.

Advertisement
सब्जी देख बच्चे बनाते हैं मुंह? तो मिनटों में तैयार करें यह टेस्टी लौकी पराठा, नोट करें आसान रेसिपी (Photo- ITG) सब्जी देख बच्चे बनाते हैं मुंह? तो मिनटों में तैयार करें यह टेस्टी लौकी पराठा, नोट करें आसान रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

Lauki Paratha Recipe: लौकी एक हेल्दी सब्जी है, जिसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. लेकिन अक्सर घर में जब लौकी की सब्जी बनती है तो बच्चे ही नहीं, बड़े भी मुंह बनाने लगते हैं. ऐसे में इसी लौकी से कुछ नया और टेस्टी बना दिया जाए तो यही सब्जी सबकी फेवरेट बन सकती है.

Advertisement

लौकी का पराठा ऐसा ही हेल्दी और टेस्टी डिश है, जिसे आप आसानी से सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं. यह खाने में तो लाजवाब होता ही है, साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है. तो आइए जानते हैं कि लौकी का पराठा कैसे बनाया जाता है और इसके लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 लौकी
2 कटोरी आटा
1 प्याज
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच जीरा
2 बड़े चम्मच कटी हरी धनिया पत्ती
 तेल जरूरत के मुताबिक
नमक स्वादानुसार 

लौकी का पराठा कैसे बनाएं ?

  1. लौकी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छिलकर उसे धो लें. 
  2. फिर उसे कद्दूकस करके एक बर्तन में रख दें. 
  3. अब प्याज को बारीक काट लें और कद्दूकस की हुई लौकी में मिला दें. 
  4. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, जीरा, धनिया पाउडर और कटी हुई हरी धनिया पत्ती डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें.
  5. अब इस मिश्रण में गेहूं का आटा डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. गूंथे हुए आटे को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह अच्छे से सेट हो जाए. 
  6. इसके बाद मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उसे गोल या तिकोना आकार में बेल लें. 
  7. अब गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. बेला हुआ पराठा तवे पर डालें और लगभग 20 सेकंड बाद पलट दें. दूसरी तरफ हल्का तेल लगाकर अच्छी तरह सेंकें.
  8. पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं.
  9. अब आपका गरमा-गरम पराठा तैयार है इसे चटनी, दही या अचार  के साथ परोसें. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement