कोल्ड ड्रिंक की जगह पिएं केरल की ये 500 साल पुरानी प्रोबायोटिक ड्रिंक, भीषण गर्मी में भी मिलेगी बर्फ जैसी ठंडक

भीषण गर्मी और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए आप केरल की 500 साल पुरानी प्रोबायोटिक ड्रिंक ट्राई कर सकते हैं. अनानास, कच्चे आम और हरी मिर्च से बनी ये फर्मेंटेड ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडा रखती है बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करती है. इसे बनाना भी बहुत आसान है.

Advertisement
ये प्रोबायोटिक ड्रिंक आपके डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छी है.  (Photo: ITG) ये प्रोबायोटिक ड्रिंक आपके डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:28 AM IST

भीषण गर्मी में धूप ऐसा आंतक मचाती है कि कुछ ही मिनटों में गला सूखने लगता है. लगातार बहते पसीने के कारण शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी भी हो जाती है. ऐसे में गर्मियों में अक्सर शरीर थकान, डिहाइड्रेशन और पाचन की दिक्कतों से जूझता है. डिहाइड्रेशन से बचने और ठंडा-ठंडा एहसास पाने के लिए लोग बाजार से कोल्ड ड्रिंक या पैकेट वाले जूस खरीदकर पीते हैं, जिन्हें पीने से गर्मी से कुछ देर के लिए राहत तो मिल जाती है लेकिन हेल्थ की बैंड बज जाती है. ऐसे में लोगों को ऐसी ड्रिंक्स की तलाश रहती है, जो न केवल ठंडक दे बल्कि हेल्दी भी हो.  

Advertisement

अगर आप भी उनमें शामिल हैं और कुछ नेचुरल और हेल्दी पीना चाहते हैं, तो केरल की 500 साल पुरानी प्रोबायोटिक ड्रिंक आपकी मदद कर सकती है. ये ड्रिंक शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ पाचन भी दुरुस्त करती है.

क्या है ये खास प्रोबायोटिक ड्रिंक?
केरल की ये ड्रिंक अनानास (पाइनएप्पल), कच्चा आम और हरी मिर्च से बनती है. इसका स्वाद मीठा, खट्टा और हल्का सा तीखा होता है, जो इसे बेहद खास बनाता है. फूड ब्लॉगर हिना गुजराल ने हाल ही में इस केरल स्टाइल ड्रिंक की आसान रेसिपी शेयर की है.

इंग्रेडिएंट्स:

  • 1 पाइनएप्पल (कटे हुए टुकड़े)
  • 1 कच्चा आम (छिलके सहित कटे हुए)
  • 4 हरी मिर्च
  • सेंधा नमक या समुद्री नमक
  • मिश्री
  • काली सरसों
  • पीली सरसों
  • लाल मिर्च फ्लेक्स
  • उबला हुआ ठंडा पानी

बनाने का तरीका:

1. इसे बनाने के लिए एक साफ और सूखे कांच के जार में सभी चीजों को डाल दें. ध्यान रखें कि कांच का जार अच्छे से साफ किया हुआ हो और सूखा भी हो.
2. अब थोड़ा सा पानी अच्छे से उबालकर उसे ठंडा कर लें. इन सब चीजों के ऊपर ये ठंडा किया हुआ उबला पानी डालें.
3. इसके बाद इस जार को अच्छी तरह बंद कर दें. इसे 24 से 48 घंटे तक रूम टेंपरेचप पर फर्मेंट होने के लिए छोड़ दें.

क्यों जरूरी है फर्मेंटेशन?
इस ड्रिंक की सबसे खास बात इसका फर्मेंटेशन है. यही प्रोसेस इसे प्रोबायोटिक बनाता है और इसमें गुड बैक्टीरिया पैदा होते हैं. इसे पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को ठंडक मिलती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »