How To Set Thick Curd: हल्की ठंड में दही जमाना हुआ मुश्किल? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ये देसी ट्रिक आएगी काम, सुबह तक जमेगा गाढ़ा दही

How To Set Thick Curd: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घर पर गाढ़ा दही जमाना मुश्किल होने लगता है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने ठंडे मौसम में चक्के जैसा मलाईदार दही जमाने की एक आसान देसी ट्रिक शेयर की है, जिसके लिए आपको बस घर में रखे आटे के डिब्बे का इस्तेमाल करना होगा. जानिए ये आसान तरीका.

Advertisement
गाढ़ा दही जमाने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया बर्तन को आटे के डिब्बे में रखने की सलाह देती हैं. (Photo: ITG) गाढ़ा दही जमाने के लिए मास्टरशेफ पंकज भदौरिया बर्तन को आटे के डिब्बे में रखने की सलाह देती हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:15 AM IST

How To Set Thick Curd: मौसम में हल्की-हल्की ठंडक शुरू होते ही घर का माहौल खुशनुमा हो जाता है और कामों में भी कुछ बदलाव नजर आने लगते हैं. इसके साथ ही रसोई के कुछ थोड़े मुश्किल हो जाते हैं. इनमें गाढ़ा दही जमाना शामिल है. जो लोग घर में दही जमाते हैं उन्हें ठंडे मौसम में दही जमाने में बहुत परेशानी होती है. ऐसे में दही जमाने वालों की परेशानी बढ़ जाती है. गर्मियों में जहां दूध में जामन डालकर कुछ घंटों के लिए छोड़ते ही दही आसानी से जम जाता है, वहीं ठंड बढ़ते ही यही काम मुश्किल हो जाता है. कई बार सुबह उठकर बर्तन खोलने पर दही पतला या बिल्कुल भी जमा हुआ नहीं मिलता.

Advertisement

अगर आपके घर में भी ठंड के मौसम में दही ठीक से नहीं जम रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने ठंडक वाले मौसम में दही जमाने की एक बेहद आसान देसी ट्रिक बताई है, जिसमें न किसी खास मशीन की जरूरत है और न ही दही को घंटों किसी गर्म जगह पर रखने की झंझट. बस घर में रखे एक डिब्बे की मदद से आप ठंड के मौसम में भी गाढ़ा दही जमा सकते हैं. चलिए जानते हैं ठंडे मौसम में गाढ़ा और मलाईदार दही जमाने का आसान तरीका.

सर्दियों में क्यों नहीं जमता दही?
दरअसल, दही जमने के प्रोसेस पर टेंपरेचर का बहुत असर होता है. गर्म मौसम में दूध आसानी से सही टेंपरेचर पर बना रहता है, जिससे उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया तेजी से काम करते हैं और दूध दही में बदल जाता है. लेकिन मौसम ठंडा होने पर यही प्रोसेस धीमा पड़ जाता है. यही वजह है कि हल्की ठंड शुरू होते ही दूध में जामन डालने के बाद भी दही जमने में ज्यादा समय लग सकता है. कई बार दही जमता भी है तो वह उतना गाढ़ा और सेट नहीं होता, जितना गर्मियों में होता है.

Advertisement

पंकज भदौरिया ने बताया दही जमाने का आसान तरीका
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के बताए इस तरीके में आपको बस स्टील या सिरेमिक का बर्तन, गुनगुना दूध और थोड़ा सा गाढ़ा दही चाहिए. सबसे खास बात ये है कि दही के बर्तन को ऐसी जगह रखना है, जहां उसे रातभर हल्की गर्माहट मिलती रहे.

1. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया कहती हैं दही जमाने के लिए स्टील या सिरेमिक का बर्तन लें. इसमें गुनगुना दूध डालें. दूध न तो बहुत गर्म होना चाहिए और न ही बिल्कुल ठंडा. इतना गुनगुना टेंपरेचर रखें कि उसमें जामन आसानी से काम कर सके.

2. अब गुनगुने दूध में एक चम्मच अच्छी क्वालिटी का गाढ़ा दही डालें. इसे दूध में अच्छी तरह मिला दें, ताकि जामन पूरे दूध में अच्छी तरह फैल जाए.

3. दही का बर्तन ढक दें. इसके बाद इसे फ्रिज या खुली ठंडी जगह पर रखने के बजाय आटे के डिब्बे के अंदर रख दें. यही इस देसी ट्रिक का सबसे खास हिस्सा है. आटे का डिब्बा दही के बर्तन को बाहर की ठंडक से बचाकर रखने में मदद करता है, जिससे दही जमने के लिए सही माहौल मिल सकता है.

रातभर छोड़ दें, सुबह मिलेगा गाढ़ा दही
दही के बर्तन को पूरी रात आटे के डिब्बे में ही रहने दें. सुबह बर्तन निकालकर ढक्कन खोलें. सही टेंपरेचर और पर्याप्त समय मिलने पर दही, गाढ़ा और अच्छी तरह सेट हो सकता है.

Advertisement

यानी मौसम में ठंडक आते ही दही जमाने के लिए बार-बार बर्तन को गर्म जगह ढूंढने की जरूरत नहीं. घर में मौजूद आटे का डिब्बा ही आपके काम आ सकता है.

अगली बार ठंड में दही न जमे तो आजमाएं ये ट्रिक
अगर आपके घर में भी इन दिनों मौसम बदलने के साथ दही जमने में परेशानी आने लगी है, तो पंकज भदौरिया की ये आसान ट्रिक आजमाई जा सकती है. गुनगुना दूध, एक चम्मच गाढ़ा दही और रातभर आटे के डिब्बे में रखने का तरीका ठंड के मौसम में दही जमाने के काम आ सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »