How To Make Tutti Frutti At Home: केक से लेकर आइसक्रीम्स तक में बच्चों को रंग-बिरंगी और रसीली टूटी-फ्रूटी डालकर खाना बहुत पसंद होता है. ऐसे में कई बार अगर उनके केक या आइसक्रीम में टूटी-फ्रूटी ना डाली जाएं, तो वो मुंह बना लेते हैं. अगर आपके बच्चे हर चीज में टूटी फ्रूटी डालकर खाने की जिद करते हैं या आप घर पर बेकरी जैसा केक, बन और आइसक्रीम बनाना चाहते हैं, तो अब बाजार से महंगी टूटी फ्रूटी खरीदने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको आसानी से घर पर टूटी-फ्रूटी बनाने का तरीका बताने वाले हैं, जिसके लिए आपको कोई महंगी चीज भी बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं होगी. आप सिर्फ कच्चे पपीते और कुछ चीजों की मदद से आप घर पर ही स्वादिष्ट और चमकदार टूटी फ्रूटी तैयार कर सकते हैं.
घर की बनी टूटी फ्रूटी न सिर्फ फ्रेश होती है, बल्कि इसमें आप अपनी पसंद के रंग और फ्लेवर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर कैसे आसानी से बना सकते हैं टूटी-फ्रूटी.
इंग्रेडिएंट्स:
बनाने का आसान तरीका:
1. टूटी-फ्रूटी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे पपीते का छिलका उतार लें. अब इसे बीच से काटकर सारे बीज निकाल दें. इसके बाद पपीते को छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें ताकि टूटी-फ्रूटी देखने में बिल्कुल बाजार जैसी लगे.
2. अब एक बर्तन में 4 कप पानी गर्म करें और उसमें पपीते के टुकड़े डालकर करीब 5 मिनट तक उबालें. जब पपीता हल्का ट्रांसपेरेंट दिखने लगे, तब इसे पानी से निकालकर अलग रख दें.
3. अब एक बड़ी कड़ाही में 2 कप चीनी और 3 कप पानी डालें. गैस पर रखते हुए लगातार चलाएं ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए.
4. इसके बाद उबले हुए पपीते के टुकड़े चाशनी में डाल दें और करीब 20 मिनट तक पकाएं. ध्यान रखें कि चाशनी हल्की गाढ़ी हो जाए लेकिन पपीते के टुकड़े टूटें नहीं.
5. जब चाशनी में एक तार की हो जाए, तब गैस बंद कर दें और इसमें वेनिला एक्सट्रेक्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब पपीते और चाशनी को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांट लें.
6. एक हिस्से में लाल, दूसरे में हरा और तीसरे में पीले फूड कलर की की 2-3 बूंद डालें. इन्हें अच्छी तरह मिलाकर 12 घंटे या पूरी रात के लिए ढककर रख दें ताकि पपीता रंग और मिठास अच्छे से सोख ले.
7. अब कलरफुल पपीते के टुकड़ों को चाशनी से निकाल लें और किचन पेपर या वायर मेश पर फैला दें. इन्हें 2 से 4 घंटे तक सूखने दें. जब टूटी फ्रूटी पूरी तरह सूख जाए और चिपचिपी न लगे, तब सभी रंगों को एक साथ मिला लें.
8. आपकी टेस्टी और रंग-बिरंगी टूटी फ्रूटी तैयार है. इसे केक, कुकीज, आइसक्रीम, फालूदा या मीठे बन में इस्तेमाल कर सकते हैं. बची हुई टूटी फ्रूटी को एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें. इससे ये लंबे समय तक फ्रेश बनी रहती है.
परफेक्ट टूटी फ्रूटी बनाने के आसान टिप्स
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क