Meethi Boondi Recipe: हनुमान जयंती के पावन मौके पर उनका प्रिय भोग बूंदी बाजारों से खरीदकर मंदिर में चढ़ाई जाती है, लेकिन मार्केट में मिलने वाली बूंदी में आर्टिफिशियल कलर भी मिला होता है. ऐसे में आप चाहे तो आसानी से घर पर ही रंगीली बूंदी बना सकते हैं और वो भी बिना रंग, बिना तामझाम.
बूंदी बनाने के लिए आपको ज्यादा सामग्राी की भी जरूरत नहीं है और आसानी से आप काफी बूंदी भी बना लेंगे. छोटी-छोटी, गोल-गोल बूंदी को देखकर लोगों को लगता है कि इनको बनाने में बहुत समय लगता है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है.
मीठी-मीठी बूंदियों को आप कम समय में ही अपने घर पर तैयार कर लेंगे. मिनटों में ही बूंदी बनकर तैयार हो जाएगी और मीठा देखते ही बच्चे में भी मांग-मांगकर खाएंगे.
ऐसे में आप घर पर ही आसानी ने बूंदी का भोग तैयार कर सकते हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि घर की बनी चीजें बाजार में मिलने वाली चीजों से कई गुना ज्यादा हेल्दी और टेस्टी होती है.
मीठी बूंदी की इस रेसिपी को आप जब चाहे बना सकते हैं और अगर आपके बच्चों को मीठा खाना पसंद है तो आप इसे लंबे समय के लिए एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके भी रख सकते हैं. जब आपका मन हो तब आप इनका मजा ले सकते हैं और कोई मेहमान आए तो आप उनको भी स्वीट डिश के तौर पर खाने के बाद यह परोस सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क