Lauki Dhokla Recipe: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी खूबसूरती के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. 45 साल की उम्र में भी बेबो अपने लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं, सुबह रोजाना करीना एक्सरसाइज करती हैं, जिसका वीडियो भी वो इंस्टाग्राम शेयर करती रहती हैं. इतना ही नहीं करीना अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं, लौकी उनकी फेवरेट सब्जियों में से एक है, जिसकी वो खिचड़ी बहुत मन से खाती हैं.
अगर आप रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो आप लौकी का बना ढोकला बना सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए न बेसन की जरूरत पड़ती है और न ही डीप फ्राई करने की. यह रेसिपी हल्की, पौष्टिक और पेट के लिए भी अच्छी मानी जाती है. आइए आपको इ
लौकी खाने के फायदे
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर लौकी में 90 प्रतिशत पानी होता है और इस वजह से इसे खाने से शरीर को पानी की कमी नहीं होती है. कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर की वजह से यह वजन कंट्रोल करने में फायदेमंद होती है और डाइजेशन के लिए भी सबसे अधिक गुणकारी मानी जाती है.
एक्ट्रेस करीना का भी कहना है, जब भी शरीर को हल्का और पोषण से भरपूर खाना चाहिए होता है, तब वह लौकी से बनी डिशेज खाना पसंद करती हैं. आइए आपको यह आसान लौकी के ढोकले की रेसिपी बताते हैं.
लौकी का ढोकला बनाने के लिए सामग्री
बनाने का आसान तरीका
ऐसे करें सर्व
गर्मागर्म लौकी का ढोकला हरी चटनी, नारियल की चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें. इसे सुबह के नाश्ते, बच्चों के टिफिन या शाम के हल्के स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है और इसलिए यह डिश ब्रेकफास्ट और शाम की हल्की भूख के लिए परफेक्ट मानी जाती है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क