How to Make Dahi Phulki: गर्मी में ट्राई करें 'दही फुल्की', इस ट्रिक से बनेगी बिल्कुल नरम, पेट को देगी ठंडक

भीषण गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए लोग ठंडी-ठंडी रबड़ी, शरबत, रायता और दही भल्ले खाते हैं. आप घर पर आसानी से शादी-पार्टी में बनने वाली दही-फुल्की बना सकते हैं, यह शरीर को ठंडक भी पहुंचाती है. बेसन की नरम फुल्कियां और मसालेदार ठंडे दही का कॉम्बिनेशन न सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि हल्की भी होती है.

Advertisement
गर्मी में दही की चीजें खाना अच्छा होता है. (PHOTO:ITG/AI) गर्मी में दही की चीजें खाना अच्छा होता है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

Dahi Phulki Recipe: मई-जून की तपती धूप में कुछ हल्का, टेस्टी और ठंडा खाने का मन करता है, ताकि शरीर को ठंडक मिल सके. शरबत, ड्रिंक्स, दही भल्ले और दही फुल्की जैसी चीजें खाने में मजा आता है, रोजाना बाजार से खरीदकर खाना भी हमारी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं होता है, खासतौर पर जब हर चीज में मिलावट की खबरें अक्सर ही सामने आती रहती हैं. अगर आपको भी दही फुल्की खाना पसंद है तो आप इसे आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं, इसे बनाने में आपको बिल्कुल मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी. यह डिश सिर्फ टेस्टी नहीं बल्कि पेट को हल्की और सुकून देने वाली भी होती है. 

Advertisement

दिन-रात किसी भी समय आप दही फुल्की को साइड डिश की तरह बना सकते हैं और सबसे खास बात यह है कि गर्मी में ऐसी ठंडी डिशेज हर कोई खाना पसंद करता है. रोजाना रायता खाकर भी लोग बोर हो जाते हैं, ऐसे में दही फुल्की एक बेस्ट ऑप्शन है, जिसे खाने में अच्छा भी लगेगा और बनाने में भी कोई ज्यादा मेहनत का काम नहीं है.  

दही फुल्की को क्यों है खास?

दही फुल्की उत्तर भारत के कई घरों में खास मौकों, त्योहारों या गर्मी के दिनों में बनाई जाती है, कुछ लोग इसे दही भल्ले की तरह समझते हैं, लेकिन इसकी शेप और टेस्ट अलग होते हैं. इसमें बेसन से बनी फुल्कियां हल्की और स्पंजी होती हैं, जो दही के साथ मिलकर मुंह में घुल जाती हैं. दही फुल्की का नाम सुनते ही मन में मुलायम बेसन की छोटी-छोटी फुल्कियां और उन पर डाला गया ठंडा, मसालेदार दही का स्वाद ताजा हो जाता है.

Advertisement

दही-फुल्की घर पर बनाना है आसान 

अगर आपके घर अचानक मेहमान आ जाएं या बच्चों के लिए कुछ नया बनाना हो, तो आपके लिए दही फुल्की बनाना सबसे बेस्ट है. इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद इंग्रेडिएंट्स से आसानी से तैयार हो जाती है.

दही फुल्की के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप बेसन
  • 1/2 छोटा चम्मच नमक
  • 1/4 छोटा चम्मच हल्दी
  • चुटकीभर हींग
  • पानी 
  • तेल
  • दही 
  • 2 कप फेंटा हुआ दही
  • 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
  • नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • हरी चटनी और इमली चटनी 

इस तरीके से बनाएं चटपटी दही-फुल्की

  • सबसे पहले एक कटोरे में बेसन डालें और फिर उस पर नमक, हल्दी, हींग और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इसे अच्छी तरह फेंटें ताकि मिक्सर हल्का हो जाए.
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और छोटे-छोटे हिस्सों में घोल डालकर गोल फुल्कियां फ्राई कर लें. जब उनका कलर हल्का गोल्डन हो जाए तो उनको बाहर निकाल लें.
  • अब इन्हें गुनगुने पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें. फिर हल्के हाथ से दबाकर उनका एक्स्ट्रा पानी निकाल लें.
  • फिर एक बड़े बर्तन में दही फेंटें और उसमें नमक, काला नमक, भुना जीरा मिलाएं. 
  • उसके बाद फुल्कियों को दही में डालें और ऊपर से लाल मिर्च, चटनी और थोड़ा जीरा छिड़कें. आपका दही-फुल्की तैयार है. 
  • अपनी फुल्कियों को एकदम रूई जैसा नरम बनाने के लिए बेसन के घोल को कम से कम 5 से 7 मिनट तक एक ही डायरेक्शन में अच्छी तरह फेंटें.
  • घोल तैयार है या नहीं, यह चेक करने के लिए एक बूंद घोल पानी में डालें, अगर वह तैरने लगे, तो आपकी फुल्कियां बेहद स्पंजी बनेंगी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement