Rajasthani Aloo Palak ki Sabji: लंच में बनाकर खाएं राजस्थानी आलू-पालक की सब्जी, स्वाद में लाजवाब, बनाने में भी आसान

पालक के साथ पनीर तो अक्सर लोग खाते हैं, लेकिन एक बार राजस्थानी स्टाइल में आलू-पालक की मसालेदार सब्जी बनाकर देखिए. इस सब्जी का स्वाद शाही डिश जैसा लगता है और यह फटाफट तैयार भी हो जाती है. आइए आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
पालक से आयरन भी मिलता है. (PHOTO:AI) पालक से आयरन भी मिलता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:07 PM IST

Rajasthani Aloo Palak ki Sabji Recipe: सर्दियों में दस्तक दे दी है और इस मौसम में बाजार में ताजी-ताजी हरी सब्जियां खूब बिकना शुरू हो जाती हैं. पालक, मेथी, सरसों जैसी सब्जियां टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होती हैं. पालक को पनीर के साथ तो आपने खूब खाया होगा, लेकिन एक बार राजस्थानी स्टाइल में आलू-पालक की मसालेदार सब्जी खाकर देखिए. 

Advertisement

इसे चखने के बाद आप बार-बार इस सब्जी को बनाएंगे, रोटी हो या चावल दोनों के साथ ही यह सब्जी बहुत मजेदार लगती हैं. आलू और पालक की सब्जी का स्वाद किसी शाही सब्जी से कम नहीं लगता है और सबसे अच्छी बात यह है कि इसको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है. अगर आप पालक खाना पसंद करते हैं तो आपको एक बार जरूर यह सब्जी बनाकर देखनी चाहिए. 

आलू-पालक की सब्जी के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 2 मिडियम साइज- आलू 
  • 1 गड्डी- पालक 
  • 1 मिडियम साइज- प्याज
  • 1 बड़ा साइज- टमाटर
  • 2 चम्मच सरसों का तेल
  • 1 छोटा चम्मच-जीरा
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • आधा छोटा चम्मच-हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर 
  • डेढ छोटा चम्मच- धनिया पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच- जीरा पाउडर
  • नमक स्वादानुसार

आलू-पालक की सब्जी बनाने का तरीका

Advertisement
  1. सरसों के तेल में लाल मिर्च सूखी और जीरा डालकर भूनें, फिर बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें. 
  2. अब इसमें चकोर कटे हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें और ढक्कन लगाकर पका लें. 
  3. दो से तीन मिनट तक पकाने के बाद इसमें नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डालकर मिला लें. 
  4. मसाले भूनने के बाद बारीक कटा टमाटर आलू के ऊपर डालकर  ढक्कन लगाकर पका लें.
  5. 5 मिनट के बाद इसमें बारीक कटा पालक डालें और खुला ही 8 से 10 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दीजिए.
  6. सब्जी में पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि पालक पानी छोड़ता है. उससे आलू और पालक दोनों अच्छी तरह से पक जाते हैं. 

रोटी-चावल के साथ करें सर्व

आलू-पालक की सब्जी को गरमा-गरम रोटी और चावल के साथ सर्व करें. इसके साथ में आप पापड़ भी खा सकते हैं, उससे इस सब्जी का स्वाद दोगुना हो जाता है. जब घर में मेहमान आने वाले हो तो भी आप उनको यह टेस्टी सब्जी बनाकर परोस सकते हैं, जो झटपट बन जाती है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »