How to Make Garam Masala: 21 साबुत मसालों से घर पर बनाएं दादी मां वाला गरम मसाला, दाल-सब्जी का स्वाद हो जाएगा दोगुना

How to Make Garam Masala: अगर आपके हाथ के बने खाने में होटल जैसा स्वाद और खुशबू नहीं आती, तो बाजार के पैकेट वाले मसाले छोड़ दें. घर पर 21 साबुत मसालों से तैयार करें दादी-नानी के जमाने का ये सीक्रेट 'गरम मसाला'. इसकी सिर्फ एक चुटकी आपकी दाल, सब्जी या चिकन का स्वाद कई गुना बढ़ा देगी. जानिए इसे बनाने का सबसे आसान तरीका.

Advertisement
घर पर गरम मसाला बनाने के लिए 21 सूखे मसालों को मिलाया जाता है. (Photo: ITG) घर पर गरम मसाला बनाने के लिए 21 सूखे मसालों को मिलाया जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:47 AM IST

How to Make Garam Masala: अगर आपकी हमेशा यही शिकायत रहती है कि आप घर के खाने में होटल जैसा स्वाद नहीं आता है, तो ये खबर आपके लिए है. आप चाहते हैं कि घर की दाल, सब्जी, पनीर या चिकन का स्वाद बिल्कुल होटल जैसा लगे, तो इसकी शुरुआत सही मसालों से होती है. अब आप सोचेंगे कि मसाले बाजार पैकेट लाकर डालते तो हैं पर फिर भी खाने से स्वाद गायब रहता है. दरअसल, बाजार में मिलने वाले पैकेट वाले मसालों की खुशबू समय के साथ कम हो जाती है, जबकि घर पर ताजे पिसे मसालों की बात ही अलग होती है. इनका स्वाद, रंग और अरोमा किसी भी साधारण डिश को खास बना सकता है.

Advertisement

आज हम आपको 21 साबुत मसालों से बनने वाली एक खास 'मैजिक गरम मसाला' की रेसिपी बताने वाले हैं. ये कोई गरम मसाला बिल्कुल भी साधारण नहीं है, बल्कि ये दादी-नानी के जमाने की सीक्रेट रेसिपी है. इसे खाना पूरी तरह तैयार होने के बाद आखिर में सिर्फ एक चुटकी डालना होता है. इसकी हल्की-सी मात्रा भी दाल, सब्जी, पनीर, चिकन या किसी भी ग्रेवी में गजब की खुशबू और शानदार फ्लेवर जोड़ देती है. अगर आप भी चाहते हैं कि घर का खाना हर बार रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दे, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.
 
गरम मसाला बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 50 ग्राम साबुत धनिया
  • 25 ग्राम जीरा
  • 20 ग्राम सौंफ
  • 15 ग्राम काली मिर्च
  • 10 ग्राम बड़ी इलायची
  • 10 ग्राम हरी इलायची
  • 8-10 लौंग
  • 2 इंच दालचीनी
  • 2 तेजपत्ता
  • 1 जावित्री
  • 1 जायफल
  • 1 चम्मच शाही जीरा
  • 1 चम्मच चक्र फूल (स्टार ऐनिस)
  • 1 चम्मच कबाब चीनी
  • 1 चम्मच नागकेसर
  • 1 चम्मच सफेद मिर्च
  • 1 चम्मच काला जीरा
  • 1 चम्मच सूखी अदरक (सोंठ)
  • ½ चम्मच हींग
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी (ऑप्शनल)
  • 1 चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका:

1. घर पर गरम मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सभी साबुत मसालों को अच्छी तरह साफ कर लें. अगर उनमें धूल या छोटे कंकड़ हों तो निकाल दें.

Advertisement

2. इसके बाद एक भारी तले की कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें. अब धनिया, जीरा, सौंफ, काली मिर्च, दालचीनी, लौंग, इलायची, तेजपत्ता और बाकी साबुत मसालों को एक-एक करके हल्का भून लें. आपको मसालों को ड्राई रोस्ट करना होगा. साथ ही इस बात ध्यान रखना होगा कि मसाले जलने न पाएं.

3. भुने हुए मसालों को एक प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें. गर्म मसालों को तुरंत पीसने से उनका स्वाद और खुशबू कम हो सकती है.

4. अब सभी मसालों को मिक्सर या स्पाइस ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें. अगर चाहें तो इसे छलनी से छानकर और भी महीन पाउडर तैयार कर सकते हैं.

5. तैयार मसाले को कांच के एयरटाइट जार में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें. इससे इसकी खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है.

कैसे करें इस्तेमाल?
ये एक तरह का फिनिशिंग मसाला है. यानी जब आपकी सब्जी, दाल, पनीर, चिकन या कोई भी ग्रेवी पूरी तरह तैयार हो जाए, तब गैस बंद करने से ठीक पहले या सर्व करते समय इसकी सिर्फ एक चुटकी ऊपर से डालें. ये गरम मसाला खाने की खुशबू से लेकर उसके रंग और स्वाद तक को कई गुना बढ़ देता है. इस मसाले को सब्जी में डालने से आप उसे होटल जैसा टेस्ट दे सकते हैं. 

Advertisement

ताजे पिसे मसाले क्यों होते हैं बेहतर?
घर पर ताजे पीसे गए मसालों में नेचुरल ऑयल्स और खुशबू बनी रहती है. यही वजह है कि इनसे बना खाना ज्यादा स्वादिष्ट और खुशबूदार लगता है. वहीं, लंबे समय तक पैक रहने वाले मसालों की खुशबू धीरे-धीरे कम हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »