Pahadi Apple Chutney Recipe: 10 मिनट में बनाएं हिमाचली स्टाइल सेब की चटनी, ट्राई करें रुबीना दिलैक की आसान रेसिपी

हिमाचल प्रदेश की फेमस खट्टी-मीठी सेब की चटनी स्वाद और सेहत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाली यह चटनी हल्के मसालों, अदरक, धनिया और सरसों के तेल के तड़के से बनती है. इसे आप गरमागरम पराठों, पूरी, दाल-चावल या शाम के स्नैक्स के साथ आसानी से परोस सकते हैं. एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने फराह खान के लिए यह खास चटनी बनाई थी, आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
सेब की चटनी भी बनाई जाती है. (PHOTO:ITG) सेब की चटनी भी बनाई जाती है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

Pahadi Apple Chutney Recipe: पहाड़ का खाना बेहद सिंपल और टेस्टी होता है, जो झटपट बन भी जाता है. आपने अभी तक पहाड़ो की भांग की चटनी के बारे में तो खूब सुना होगा, लेकिन हिमाचल प्रदेश में सेब की लाजवाब चटनी बनाई जाती है, जिसे आप भरवां पराठा, पूड़ी या फिर सिंपल रोटी के साथ भी खा सकते हैं. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी हिमाचल से हैं और उन्होंने फराह खान के लिए खास पहाड़ी स्टाइल सेब की चटनी बताई थी. 

Advertisement

अगर आपको भी खाने के साथ चटनी खाना अच्छा लगता है तो आप हिमाचली सेब की खट्टी-मीठी चटनी ट्राई कर सकते हैं. सेब की चटनी हल्के मसालों का स्वाद देती है और इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. आइए आपको सेब की चटनी बनाने का आसान तरीका बताते हैं, जिसे बनाने में 10 मिनट से भी कम समय लगेगा.

हिमाचली सेब की चटनी के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • सेब – 2 बड़े
  • हरी मिर्च – 1-2
  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
  • हरा धनिया – थोड़ा सा
  • भुना जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • काला नमक – ½ छोटा चम्मच
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • चीनी या गुड़ – 1 छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल – 1 छोटा चम्मच

ऐसे बनाएं पहाड़ी सेब की चटनी

  1. सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर सेब के बीज और बीच का सख्त हिस्सा है तो उसे निकाल दें. अब हरी मिर्च, अदरक और हरे धनिये को भी मोटा-मोटा काट लें.
  2. अब कटे हुए सेब, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया मिक्सर में डालें. इसमें भुना जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक, काला नमक और चीनी या गुड़ डालें. सभी चीजों को बिना ज्यादा पानी डाले पीस लें.
  3. चटनी को बहुत ज्यादा महीन करने के बजाय हल्का दरदरा रखें, इससे इसका स्वाद और टेक्सचर अच्छा लगेगा. अब तैयार चटनी को एक कटोरी में निकालें और इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. आखिर में थोड़ा सा सरसों का तेल डालें. इससे चटनी में पहाड़ी अंदाज का अलग स्वाद आएगा. अगर आपको ज्यादा खट्टी-मीठी चटनी पसंद है तो स्वाद के अनुसार नींबू और गुड़ की मात्रा बढ़ा सकते हैं.

किसके साथ खाएं सेब की चटनी?

Advertisement

हिमाचली सेब की यह चटनी गरमागरम पराठे, रोटी और पूरी के साथ काफी टेस्टी लगती है. इसे दाल-चावल या राजमा-चावल के साथ भी परोसा जा सकता है. शाम के समय पकौड़े, पकोड़ी या स्नैक्स के साथ भी यह चटनी अच्छी लगेगी. अगर आपके घर बच्चे हैं तो आप उनके लिए यह चटनी बनाकर स्टोर करके रख सकते हैं, इससे आप बाहर से टमाटर की चटनी और जैम देने की जगह आप उनको यह हेल्दी और टेस्टी चटनी दे सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »