Moringa Pakoda Recipe: आलू-प्याज भूल जाएंगे! जब सहजन की पत्तियों से बनाएंगे क्रिस्पी मोरिंगा पकौड़े

Moringa Pakoda Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाने का मन है तो सहजन की पत्तियों से बने मोरिंगा पकौड़े ट्राई कर सकते हैं. बेसन और कुछ आम मसालों से बनने वाली यह रेसिपी आसान है और स्वाद में भी लाजवाब है. आइए जानते हैं घर पर क्रिस्पी मोरिंगा पकौड़े बनाने का तरीका.

Advertisement
स्वाद और सेहत से भरपूर मोरिंगा पकौड़े (Photo- ITG) स्वाद और सेहत से भरपूर मोरिंगा पकौड़े (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:16 PM IST

Moringa Pakoda Recipe: पकौड़े भारतीय घरों में पसंद किए जाने वाले पॉपुलर स्नैक्स में से एक हैं. बारिश हो या सर्दियों की शाम, गरमा-गरम पकौड़ों के साथ चाय मिल जाए तो मजा ही आ जाता है. आमतौर पर लोग आलू, प्याज, बैंगन और पालक के पकौड़े खाना पसंद करते हैं लेकिन क्या आपने कभी सहजन की पत्तियों यानी मोरिंगा से बने पकौड़े खाए हैं. ये स्वाद में लाजवाब होते हैं और इन्हें घर पर बनाना भी काफी आसान है.

Advertisement

बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पकौड़े बेसन, प्याज, हरी मिर्च और कुछ आम मसालों की मदद से आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं होती. आप इन्हें शाम की चाय, हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर क्रिस्पी और टेस्टी मोरिंगा पकौड़े बनाने की आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कप ताजे मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते

1 कप बेसन

1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

1–2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटी चम्मच अजवाइन

स्वादानुसार नमक

थोड़ा सा ताजा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

जरूरत के अनुसार पानी

तलने के लिए तेल

मोरिंगा के पकौड़े घर पर कैसे बनाएं?

  1. मोरिंगा के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों को अच्छी तरह धोकर उनका पानी निकाल दें, ताकि पकौड़े बनाते समय घोल ज्यादा पतला न हो.
  2. अब एक बड़े बाउल में बेसन लें. इसमें मोरिंगा के पत्ते, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो.
  3. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में डालें. पकौड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. बीच-बीच में इन्हें पलटते रहें, ताकि ये चारों तरफ से अच्छी तरह पक जाएं.
  4. तैयार पकौड़ों को निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए. अब इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »