Mix Dal Uttapam Recipe: सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. लेकिन आप रोजाना पोहा, पराठा जैसे नाश्ते खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो साइथ इंडियन डिश मिक्स दाल उत्तपम आपके लिए बेस्ट रहेगा. चावल और कई तरह की दालों से तैयार होने वाला यह उत्तपम टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होता है.
इसकी खास बात यह है कि इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि दाल खाने को देखकर मुंह बनाने वाले बच्चे भी इसे बड़े पसंद से खाते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर मिक्स दाल उत्तपम कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप चावल
½ कप उड़द दाल
½ कप मूंग दाल
½ कप मसूर दाल
½ कप चना दाल
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
½ कप शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
½ छोटा चम्मच जीरा
एक चुटकी बेकिंग सोडा (ऑप्शनल)
नमक स्वादानुसार
जरूरत अनुसार तेल
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क