How to Make Mango Phirni: गर्मियां आते ही लोग आम खाना शुरू कर देते हैं, फलों का राजा आम इस मौसम में काफी मिलता है. आम से बनी चीजें भी लोगों को बहुत पसंद आती हैं और आजकल मार्केट में नई-नई चीजें भी मिलना शुरू हो गई हैं, जिनका स्वाद लाजवाब होता है. मौसम भी है, दस्तूर भी और आम का सीजन भी है तो ऐसे में आप अपने घर पर मैंगो फिरनी तो जरूर ट्राई कर सकते हैं.
आम वाली खीर तो आपने खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी मैंगो फिरनी का स्वाद चखा है. इसे खाने के बाद आप इसके फैन हो जाएंगे, बच्चों को तो यह बहुत पसंद आने वाली है और एक बार खाने के बाद वो इसे दोबारा बनाने की डिमांड आपसे जरूर करेंगे. अच्छी बात यह है कि मैंगो फिरनी को बनाना बहुत आसान है और आप रसोई में मौजूद चीजों से ही इसे आसानी से बना सकते हैं.
मैंगो फिरनी के लिए ये चीजें तैयार करें
इस आसान तरीके से बनाएं मैंगो की फिरनी
रणवीर बरार की स्पेशल टिप्स
मैंगो फिरनी की रेसिपी के साथ ही शेफ रणवीर बरार ने स्पेशल टिप्स भी शेयर की थी. उनका कहना है कि मैंगो फिरनी बनाने के लिए चावल, चीनी और दूध को सही मात्रा में लेना बहुत जरूरी है. अगर चावल ज्यादा हो जाए तो यह खीर बन सकती है और दूध ज्यादा हो जाए तो लस्सी बन जाएगी. आप चाहें तो आखिर में इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं, अगर आपको खाना अच्छे लगते हैं. चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करके आप इसे शुगर फ्री और हेल्दी भी बना सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क