Makka Methi Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नाश्तों में से एक है. आमतौर पर लोग आलू, गोभी और मूली के पराठे बनाकर खाते हैं लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मक्का-मेथी का पराठा बना सकते हैं. मक्के के आटे और ताजी मेथी से बना यह पराठा खाने में काफी टेस्टी होता है. मेथी की हल्की खुशबू और अजवाइन का स्वाद इसे और भी खास बना देते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आम चीजों से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. आप मक्का-मेथी के पराठे को दही, सफेद मक्खन, अचार या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर टेस्टी मक्का-मेथी का पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप मक्के का आटा
1 कप कटी हुई ताजी मेथी
स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
स्वादानुसार अजवाइन
जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी
पराठा सेंकने के लिए तेल या घी
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क