Kathiyawadi Dahi Tikhari Recipe: हरी-मिर्च-लहसुन से बनाएं काठियावाड़ी दही तिखारी, स्वाद में लाजवाब, मिनटों में होगी तैयार

कढ़ी और दाल-सब्जी से कुछ अलग खाने का मन है तो काठियावाड़ी दही तिखारी ट्राई करें. दही, लहसुन, हरी मिर्च और मसालों से बनने वाली यह चटपटी डिश झटपट तैयार हो जाती है. इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं ,इसका तीखा और मसालेदार स्वाद जरूर पसंद आएगा. जानिए इसकी आसान रेसिपी.

Advertisement
दही से कई सारी चीजें बनाई जाती है. (PHOTO:AI) दही से कई सारी चीजें बनाई जाती है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:58 PM IST

Kathiyawadi Dahi Tikhari Recipe: हर बार कढ़ी खाने का मन नहीं करता है और तब लगता है कि कुछ नया और चटपटा मिल जाए तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है. दाल और सब्जी खाने का जब मन ना हो तो लोग अक्सर कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाली डिश की तलाश करते हैं. अगर आप भी टेस्टी खाना चाहते हैं तो आप गुजरात के काठियावाड़ इलाके की एक खास डिश ट्राई कर सकते हैं, जो मिनटो में तैयार किया जाता है. 

Advertisement

हम काठियावाड़ी दही तिखारी की बात कर रहे हैं, जो स्वाद में तीखी, मसालेदार और बनाने में बेहद आसान होती है. इसमें दही के साथ लहसुन, हरी मिर्च और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ भी खाया जा सकता है. आइए आपको घर पर दही और लहसुन से बनाने का आसान तरीका बताते हैं. 

काठियावाड़ी दही तिखारी के लिए सामग्री

  • 400 ग्राम दही
  • 10 कलियां लहसुन
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • ¼ छोटा चम्मच हींग
  • आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • तेल जरूरत के अनुसार
  • थोड़ा पानी

काठियावाड़ी दही तिखारी बनाने का तरीका

Advertisement

दही तैयार करें

सबसे पहले एक बाउल में 400 ग्राम दही लें. इसमें थोड़ा सा बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर दही को अच्छी तरह फेंट लें. इसे एक तरफ रख दें.

मसाला तैयार करें

अब सिल-बट्टे या ओखली में 10 लहसुन की कलियां और 2 हरी मिर्च डालें. इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और थोड़ा नमक डालकर इसे दरदरा पीस लें. मसाले को बिल्कुल महीन पेस्ट करने की जरूरत नहीं है.

तड़का लगाएं

अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें जीरा, राई और हींग डालकर तड़कने दें. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालें और इसे तब तक पकाएं, जब तक प्याज हल्का गुलाबी न हो जाए.

मसाला पकाएं

अब इसमें तैयार किया हुआ लहसुन-मिर्च का मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं. थोड़ा सा पानी डालें और 2 से 3 मिनट तक पकाएं. जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तो गैस बंद कर दें.

दही में मिलाएं

अब तैयार मसाले को फेंटे हुए दही के ऊपर डालें. इसमें आधा छोटा चम्मच चाट मसाला डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.

इस तरीके से करें सर्व 

दही तिखारी को गरमा-गरम चावलों के साथ सर्व करें. आप चाहें तो इसे रोटी के साथ भी खा सकते हैं. मगर चावलों के साथ तो इसका टेस्ट कई गुना बढ़ जाता है. इस डिश को आप तब भी बना सकते हैं, जब आपका कुछ बनाने का मन ना हो, तो यह डिश झटपट रेडी हो जाती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »