Chana Bhabra Recipe: काले चने से बनता है बिहार का कुरकुरा भभरा, जानें बनाने का आसान तरीका

Chana Bhabra Recipe: नाश्ते में कुछ हेल्दी, टेस्टी और नया खाना चाहते हैं तो बिहार का फेमस डिश चना भभरा बना सकते हैं. काले चने, बेसन और चावल के आटे से बना यह क्रिस्पी डिस खाने में बेहद टेस्टी लगता है. आज हम आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement
बिहार का फेमस चना भभरा रेसिपी (Photo- ITG) बिहार का फेमस चना भभरा रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

Chana Bhabra Recipe: सुबह नाश्ते में अगर आप रोज-रोज चीला और पराठा खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार बिहार की फेमस डिश चना भभरा ट्राई कर सकते हैं. काले चने, बेसन और चावल के आटे से तैयार यह क्रिस्पी डिश खाने में काफी टेस्टी होती है और इसे आप बेहद आासनी से नाश्ते में बना सकते हैं. इसमें हरी मिर्च, अदरक-लहसुन और मसाले डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे आप हरी चटनी या चाय के साथ परोस सकते हैं. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना पसंद चाहेंगे. सुबह के नाश्ते के अलावा इसे शाम की हल्की भूख या बच्चों की टिफिन के लिए भी बनाया जा सकता है. तो आइए जानते हैं कि क्रिस्पी और टेस्टी चना भभरा बनाने की आसान रेसिपी और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1/2 कप काला चना (रातभर भिगोया हुआ)
1/2 कप बेसन
1/2 कप चावल का आटा
1 छोटी चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 मुट्ठी बारीक कटा हरा धनिया
1-2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चुटकी हल्दी
1 चुटकी हींग
2-3 छोटी चम्मच नींबू का रस
1 कप सरसों का तेल
स्वादानुसार नमक

भभरा बनाएं कैसे?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा और रातभर भिगोए हुए काले चने डालें. इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  2. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए चिकना बैटर तैयार करें. बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला. इसमें किसी तरह की गांठ नहीं रहनी चाहिए.
  3. इसके बाद एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें. तेल गर्म होने पर इसमें एक कलछी भभरा का बैटर डालें और इसे कुछ सेकेंड तक पकने दें. जब एक तरफ से भभरा अच्छी तरह पक जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
  4. इसी तरह बाकी बैटर से भी भभरा तैयार कर लें. तैयार भाबरा को प्लेट में निकालकर एक्स्ट्रा तेल निकलने दें. गरमा-गरम भाबरा को चाय के साथ सर्व करें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »