How To Make Atta Biscuit: देसी घी और आटे से घर पर बनाएं बेकरी जैसे क्रिस्पी बिस्कुट, मेहमान भी पूछेंगे बनाने का तरीका

क्या आप भी चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाना पसंद करते हैं? इस आसान रेसिपी से घर पर ही बिना अंडे के बेकरी जैसे खस्ता बिस्कुट बना सकते हैं. घर पर बने ये बिस्कुट न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि आप इन्हें ओवन या कड़ाही दोनों में आसानी से तैयार भी कर सकते हैं.

Advertisement
बाजार के बिस्कुट में अधिक मात्रा में चीनी मिली होती है. (PHOTO:ITG/AI) बाजार के बिस्कुट में अधिक मात्रा में चीनी मिली होती है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:15 PM IST

How To Make Atta Biscuit: भारतीय घरों में सुबह और शाम चाय पीना जैसे आम बात है और पिछले कई सालों से यह चला रहा है. चाहे सर्दी हो या गर्मी दो समय चाय तो बनती ही है. चाय के साथ में कुछ क्रिस्पी मिल जाए तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है. आमतौर पर लोग बेकरी से बिस्कुट खरीदकर लाकर अपने घरों में रखते हैं, जिसे वो चाय के साथ खाना पसंद करते हैं. इसके अलावा घर आने वाले मेहमानों को भी देते हैं. 

Advertisement

लेकिन बाजार के बिस्कुट में अक्सर मैदा, प्रिजर्वेटिव और ज्यादा चीनी होती है, जो सेहत के लिए ठीक नहीं मानी जाती. ऐसे में आप घर पर ही सिर्फ गेहूं के आटे और देसी घी से बेहद टेस्टी और क्रिस्पी बिस्कुट बना सकते हैं. खास बात ये है कि इसमें न मैदा लगेगा और न ही अंडा. इन बिस्कुटों का टेस्ट इतना शानदार होता है कि मेहमान भी जरूर पूछेंगे कि आखिर इन्हें बनाया कैसे है.

होममेड बिस्कुट बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • ½ कप देसी घी
  • ¾ कप गुड़
  • ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 2-3 बड़े चम्मच दूध
  • थोड़ा सा सूजी

बनाने का बिल्कुल आसान तरीका

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में देसी घी और गुड़ डालकर अच्छी तरह फेंट लें. जब मिक्सर हल्का और क्रीमी हो जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डालें.
  2. इसके बाद इसमें गेहूं का आटा, सूजी और बेकिंग पाउडर छानकर मिला दें, धीरे-धीरे दूध डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंध लें.
  3. ध्यान रखें कि आटा ज्यादा ढीला न हो. अब इसे 10 मिनट के लिए ढककर साइड में रख दें ताकि बिस्कुट अच्छे बनें.
  4. इसके बाद आटे की लोई बनाकर हल्का बेल लें और अपनी पसंद के आकार में काट लें.
  5. अगर आपके पास कुकी कटर नहीं है तो किसी ढक्कन या छोटे गिलास की मदद से भी शेप दे सकते हैं.
  6. फिर कड़ाही में नमक बिछाकर स्टैंड रखें और ढककर 10 मिनट प्रीहीट करें. फिर बिस्कुट वाली प्लेट रखकर स्लो फ्लेम पर 20-25 मिनट तक पकाएं.

बिस्कुट को बनाने के बाद आप इनको ठंडा करने के लिए रख दीजिए, क्योंकि ठंडे होने के बाद यह और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाते हैं. आप इनको किसी भी एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों स्टोर कर सकते हैं. घर के बने ये देसी घी वाले बिस्कुट स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखते हैं. शाम की चाय के साथ-साथ यह घर में मौजूद बच्चों की छोटी भूख के लिए भी बेस्ट है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement