Kachori Frying Tips: कचौड़ी तलते ही पी जाती है सारा तेल? कड़ाही में डालने से पहले करें बस ये 1 काम, बनेगी हलवाई जैसी खस्ता

Kachori Frying Tips: कचौड़ी में ज्यादा तेल भरने से स्वाद खराब हो जाता है? अगर हां, तो आज हम आपको एक कुकिंग हैक बताने वाले हैं, जिसमें पहले कचौड़ियों को तवे पर हल्का सेंका जाता है और फिर गरम तेल में फ्राई किया जाता है. इस ट्रिक से कचौड़ियां कम तेल सोखेंगी और एकदम खस्ता और क्रिस्पी बनेंगी.

Advertisement
कचौड़ी को तलने से पहले तवे पर सेंकने से फायदा मिलता है. (Photo: ITG) कचौड़ी को तलने से पहले तवे पर सेंकने से फायदा मिलता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

Kachori Frying Tips: बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, आलू, प्याज या दाल की गरमागरम स्टफ्ड कचौड़ियां देखकर किसी के भी मुंह में पानी आ जाता है. कचौड़ियों को खाने से खुद को रोक पाना बहुत मुश्किन होता है. लेकिन जैसे ही कचौड़ी तोड़कर मुंह में खाते हैं, तो अक्सर सारा मजा किरकिरा हो जाता है. दरअसल, कचौड़ी के स्वाद से ज्यादा मुंह में तेल का टेस्ट घुल जाता है. इसकी वजह ये है कि कचौड़ी सेकते हुए अक्सर उनमें तेल भर जाता है. तेल भरने की वजह से लोग कचौड़ी खाना छोड़ देते हैं. अगर आप भी कचौड़ियों के शौकीन हैं लेकिन तेल की वजह से इन्हें खाने से बचते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसे अपनाकर आप कचौड़ियों में तेल भरने से बचा सकते हैं. इतना ही नहीं आप इन्हें कम तेल में भी एकदम हलवाई की तरह खस्ता बना पाएंगे.

कचौड़ी में ज्यादा तेल क्यों भर जाता है?
कचौड़ी को आमतौर पर डीप फ्राई किया जाता है. ऐसे में अगर तेल का टेंपरेचर सही न हो या कचौड़ी को सीधे तेल में डाल दिया जाए, तो वो जरूरत से ज्यादा तेल सोख सकती है. यही वजह है कि कई बार कचौड़ी बाहर से तो स्वादिष्ट लगती है, लेकिन खाने में काफी ऑयली महसूस होती है.

Advertisement

लेकिन कचौड़ी को सीधे तेल में डालने के बजाय अगर पहले एक छोटा सा स्टेप फॉलो किया जाए, तो ये समस्या काफी हद तक कम की जा सकती है.

कम तेल सोखने वाली कचौड़ी बनाने का सीक्रेट हैक
इस ट्रिक के लिए आपको कचौड़ियों को सीधे कड़ाही में डालने की जरूरत नहीं है. आपको पहले कचौड़ियों को तवे पर हल्का सा सेंकना है और उसके बाद गरम तेल में फ्राई करना है.

1. ये ट्रिक अपनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद की स्टफिंग तैयार कर लें. आप आलू, प्याज, दाल या अपनी पसंद की किसी भी फिलिंग से कचौड़ियां बना सकते हैं. स्टफिंग भरकर कचौड़ियों को अच्छी तरह सील कर दें.

2. इसके बाद उन्हें बेलन की मदद से गोल-गोल बेल लें. अब गैस पर एक तवा रखें और उस पर तैयार कचौड़ियों को हल्का सा सेंक लें. लेकिन ध्यान रखें कि इन्हें पूरी तरह पकाना नहीं है, बस इतना सेंकना है कि कचौड़ी की बाहरी परत थोड़ी सी सेट हो जाए.

Advertisement

3, जब कचौड़ियां तवे पर सिक रही हों, उसी समय दूसरी तरफ कड़ाही में तेल गरम होने के लिए रख दें.  

4. जैसे ही कचौड़ियां तवे पर हल्की सी सिक जाएं और कड़ाही का तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, उन्हें तुरंत तेल में डाल दें.

5. अब कचौड़ियों को गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. तवे पर पहले से हल्की सिकने की वजह से ये जल्दी फ्राई हो जाएंगी. इसके बाद इन्हें तेल से निकालकर सर्व करें.

क्यों काम करती है ये ट्रिक?
जब कचौड़ी को पहले तवे पर हल्का सा सेंक लिया जाता है, तो उसकी बाहरी परत थोड़ा पक जाती है. इसके बाद जब उसे अच्छी तरह गरम तेल में डाला जाता है, तो कचौड़ी जल्दी फ्राई होती है और ज्यादा देर तक तेल में रहने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे कचौड़ी कम तेल सोख सकती है और बाहर से खस्ता भी बनती है.

ऐसे में अगली बार जब घर पर कचौड़ी बनाएं, तो उसे सीधे तेल में डालने के बजाय पहले तवे पर हल्का सा सेंककर देखें. इस आसान ट्रिक से आपकी कचौड़ियां बनेंगी एकदम क्रिस्पी और स्वाद में भी आएगा बिल्कुल मजा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »