Chawal Aloo Uttapam Recipe: सुबह नाश्ते में अगर आप रोज-रोज ब्रेड, पराठा या पोहा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो चावल-आलू का उत्तपम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से नरम यह साउथ इंडियन डिश खाने में बेहद टेस्टी लगती है. इसे आप सुबह के नाश्ते या बच्चों के टिफिन के लिए आसानी से घर पर बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि चावल-आलू का उत्तपम झटपट कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप चावल का आटा
¾ कप उबला और मसला हुआ आलू
1½ कप पानी
¼ कप बारीक कटा प्याज
¼ कप बारीक कटा टमाटर
¼ कप बारीक कटी हरी शिमला मिर्च
2 बड़े चम्मच बारीक कटी लाल शिमला मिर्च
½ कप कद्दूकस की हुई गाजर
2 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
½ छोटी चम्मच बारीक कटा अदरक
एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
½ बड़ा चम्मच बारीक कटा करी पत्ता
¼ कप बारीक कटा हरा धनिया
3 बड़े चम्मच ईनो
नमक स्वादानुसार
जरूरत के अनुसार तेल
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क