Amla Rice Recipe: लंच में ट्राई करें साउथ इंडियन स्टाइल आंवला राइस, रेसिपी है बेहद आसान

Amla Rice Recipe: अगर आप रोज के सादे चावल खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार आंवला राइस ट्राई कर सकते हैं. आंवला, चावल, मूंगफली और मसालों से तैयार यह डिश स्वाद में खट्टी-चटपटी होती है और इसे बनाना भी काफी आसान है.

Advertisement
आंवला राइस बनाने की आसान रेसिपी (Photo- ITG) आंवला राइस बनाने की आसान रेसिपी (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

Amla Rice Recipe: चावल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है और इसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जाता है. अगर आप रोज के सादे चावल से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आंवला राइस बना सकते हैं. इसे नेल्लिकाई साधम (Nellikai Sadam) भी कहा जाता है. यह डिश साउथ इंडिया, खासतौर पर तमिलनाडु में काफी पसंद की जाती है. आंवला, चावल, मूंगफली और कुछ मसालों से तैयार होने वाली यह डिश स्वाद में हल्की खट्टी और चटपटी होती है. इसे बनाना भी काफी आसान है. तो आइए जानते हैं आंवला राइस कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

चावल के लिए
2 कप पके हुए चावल
4 बड़े आंवले
1½ छोटी चम्मच नींबू का रस
⅛ छोटी चम्मच हींग
स्वादानुसार नमक

तड़के के लिए
1 बड़ा चम्मच घी या तिल का तेल
½ छोटी चम्मच राई
1 छोटी चम्मच उड़द दाल
2 छोटी चम्मच चना दाल
2 बड़े चम्मच मूंगफली
5 हरी मिर्च
1 टहनी करी पत्ता
एक चुटकी हींग

आंवला राइस कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले चावल को प्रेशर कुकर में पकाकर ठंडा कर लें. चावल पकाते समय इसमें थोड़ा नमक और 1 छोटी चम्मच तेल या घी डाल सकते हैं. इससे चावल के दाने आपस में चिपकेंगे नहीं और खिले-खिले रहेंगे.
  2. अब आंवलों को धोकर बारीक कद्दूकस कर लें. इसके बाद एक कड़ाही में घी या तिल का तेल गर्म करें. इसमें राई डालकर चटकने दें. फिर उड़द दाल, चना दाल, मूंगफली, हरी मिर्च, करी पत्ता और एक चुटकी हींग डालें.
  3. जब दाल और मूंगफली हल्के सुनहरे रंग की हो जाएं, तो इसमें कद्दूकस किया हुआ आंवला डालें. इसे मध्यम आंच पर करीब 1 मिनट तक भूनें. इसके बाद स्वादानुसार नमक और थोड़ी हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब गैस बंद कर दें और इसमें नींबू का रस डालकर मिला लें. इसके बाद इसमें पके हुए चावल डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. तैयार है आपका खट्टा-चटपटा आंवला राइस. इसे गरमा-गरम या सामान्य तापमान पर सर्व कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यना

  • आंवले का आकार बड़ा है तो आप जरूरत के हिसाब से इसकी मात्रा कम कर सकते हैं.
  • हरी मिर्च आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.
  • मूंगफली को धीमी आंच पर भूनें, इससे यह अंदर तक अच्छी तरह सिकेगी और कुरकुरी बनेगी.
  • इस रेसिपी में घी या तिल का तेल इस्तेमाल करने से स्वाद और अच्छा आता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »