Reshmi Aloo Paratha Recipe: अब कभी नहीं फटेंगे आलू के पराठे! बिना स्टफिंग भरे मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ट्रिक से बनाएं मुलायम आलू पराठा

Reshmi Aloo Paratha Recipe: अगर बनाते वक्त आपके आलू के पराठे भी फट जाते हैं, तो अब नहीं फटेंगे. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बिना स्टफिंग भरे आलू का पराठा बनाने की ऐसी ट्रिक बताई है, जिससे आप आसानी से उसे बेल और सेक पाएंगे वो भी फटने की टेंशन के बिना.

Advertisement
रेशमी आलू पराठा आलू को आटे में घिसकर बनाया जाता है. (Photo: ITG) रेशमी आलू पराठा आलू को आटे में घिसकर बनाया जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:31 AM IST

Reshmi Aloo Paratha Recipe: भारतीय घरों में नाश्ते में लोग अक्सर पराठे खाना पसंद करते हैं. ऐसे में घरों में गोभी से लेकर प्याज कर के पराठे बनाए जाते हैं, लेकिन जब आलू के पराठे की बात आती है तो सबके मुंह में पानी आ जाता है. आलू का पराठा लोगों का फेवरेट होता है. हालांकि, इसे बनाने में पसीने छूट जाते हैं क्योंकि आलू भरकर जब बेलते हैं, तो पराठा कहीं न कहीं से फट जाता है. ऐसे में इसे सेंकने में बहुत परेशानी होती है. साथ ही इनमें तेल भी भर जाता है. ऐसे में कई बार लोग आलू का पराठा पसंद होते हुए भी इन्हें बनाने से कतराने लगते हैं.

लेकिन अगर हम कहें कि आप आलू का पराठा बिना स्टफिंग भरे भी बना सकते हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे? जी हां, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने आलू का पराठा बनाने का एक बिल्कुल यूनिक तरीका बताया है, जिसमें स्टफिंग भरने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. ये पराठे बनाने में जितने आसान हैं खाने में उतने ही स्वादिष्ट भी हैं. शेफ पकंज इन्हें रेशमी आलू पराठा बुलाती हैं क्योंकि ये बहुत सॉफ्ट होते हैं. ये पराठे इतने सॉफ्ट और रेशमी बनते हैं कि एक बार खाने के बाद आप साधारण आलू पराठे भूल जाएंगे. चलिए जानते हैं कैसे बनते हैं रेशमी आलू के पराठे.

इंग्रेडिएंट्स:

Advertisement
  • 3-4 उबले हुए आलू
  • 1 कप आटा
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
  • सेंकने के लिए घी या तेल

बनाने का तरीका:

1. रेशमी आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलुओं को कद्दूकस कर लें. अब इसमें आटा, नमक, चिली फ्लेक्स, जीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इन्हें मिलाकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें.

2. अब इस आटे को करीब 15 मिनट के लिए ढककर रेस्ट करने के लिए रख दें. 15 मिनट बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पतले-पतले पराठे बेल लें.

3. तवा गर्म करें और पाराठा डालकर उसे दोनों तरफ से घी या तेल लगाकर गोल्डन होने तक सेंकें. बस आपका गरमा-गरम रेशमी आलू पराठा तैयार है. इसे दही, अचार या चटनी के साथ सर्व करें.

Advertisement

अगर आप ऐसा नाश्ता चाहते हैं जो जल्दी भी बन जाए और स्वाद में भी शानदार हो, तो ये रेशमी आलू पराठा ट्राय कर सकते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका मुलायम टेक्शचर और मजेदार स्वाद है. खास बात ये है कि ये बनाने वाले और खाने वाले दोनों को अलग एक्सपीरियंस देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement