रसोई में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिनका इस्तेमाल लगभग हर रोज किया जाता है. इन्हीं में से एक प्रेशर कुकर भी है. जब भी सब्जी, दाल या चावल बनाने की बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में प्रेशर कुकर का नाम आता है. दरअसल, इससे ये सब चीजें जल्दी पक जाती हैं और गैस की भी बचत होती है. यूं तो कुकर खाना बनाने के प्रॉसेस को तेज करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कई बार इसमें खाना पकाना सिरदर्द भी बन जाता है.
दरअसल, कई बार प्रेशर कुकर की सीटी ठीक से नहीं बजती या सीटी के पास से पानी बाहर आने लगता है. ऐसे में खाना देर से पकता है और परेशानी भी बढ़ जाती है. इस समस्या की वजह से कई बार को लोग नया कुकर खरीदने का मन बना लेते हैं. अगर आप भी उन्हीं में शामिल हैं, तो रुक जाएं. आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर मामलों में कुकर में सीटी न बनने की वजह कोई बड़ी खराबी नहीं, बल्कि हमारी कुछ छोटी गलतियां होती हैं. आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताएंगे जिनकी मदद से आप सीटी को ठीक कर सकते हैं.
1. जरूरत से ज्यादा सामान न भरें: अगर आप कुकर में उसकी कैपेसिटी से ज्यादा दाल, चावल या सब्जियां भर देंगे, तो उसकी वजह से अंदर सही तरीके से प्रेशर नहीं बन पाता है. इसका असर सीटी पर पड़ता है और कई बार पानी भी बाहर आने लगता है. ऐसे में हमेशा कुकर की कैपेसिटी ध्यान में रखकर ही उसमें खाना पकाएं.
2. सीटी की नियमित सफाई करें: कुकर धोते समय अक्सर लोग सिर्फ बर्तन साफ करते हैं, लेकिन सीटी को साफ करना नजरअंदाज कर देते हैं. इसी वजह से धीरे-धीरे उसमें खाने के छोटे-छोटे कण या गंदगी फंस जाती है. इसकी वजह से भाप सही तरह बाहर नहीं निकल पाती. इसलिए सीटी को निकालकर भी अच्छी तरह साफ करना जरूरी है.
3. पानी हमेशा सही मात्रा में डालें: जरूरत से ज्यादा पानी डालने से भी दिक्कत होती है. अगर आप पानी ज्यादा डालते हैं तो उबाल आने के बाद वही पानी सीटी के रास्ते बाहर निकलने लगता है. वहीं बहुत कम पानी डालने से खाना जल सकता है. इसलिए जिस चीज को पका रहे हैं, उसके हिसाब से सही मात्रा में पानी डालना जरूरी है.
4. प्रेशर बनने के बाद आंच कम कर दें: शुरुआत में तेज आंच रखना सही है ताकि कुकर जल्दी प्रेशर बना सके. लेकिन पहली सीटी आने या प्रेशर बनने के बाद गैस की हमेशा आंच को मीडियम या धीमा कर देना चाहिए. लगातार तेज आंच पर रखने से पानी बाहर निकल सकता है और खाना जरूरत से ज्यादा पक सकता है.
5. रबड़ ढीली ना हो गई हो इस बात का रखें ध्यान: कुकर के ढक्कन में लगी रबड़ अगर पुरानी, फटी या ढीली होगी, तो कुकर के अंदर सही प्रेशर नहीं बन पाएगा. ऐसे में सीटी भी ठीक से नहीं बजेगी. इसलिए समय-समय पर रबड़ को चेक करना जरूरी है.
इन बातों का भी रखें ध्यान
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क