No Rice Khichdi Recipe: जब भी घर में किसी की तबीयत थोड़ी नासाज हो, या बाहर का भारी-भरकम खाना खाकर पेट खराब चुका हो, तो दिल और दिमाग से एक ही आवाज आती है. आज तो बस हल्की-फुल्की खिचड़ी बना लो. लेकिन क्या हो अगर हम पारंपरिक चावल वाली खिचड़ी को एक ऐसा मॉडर्न और सुपर-हेल्दी ट्विस्ट दें जो सेहत भी सुधारे और स्वाद में भी लाजवाब हो. क्या आपने कभी तोरई के साथ ओट्स वाली खिचड़ी खाई है, अगर नहीं खाई है तो एक बार जरूर बनाकर देखिए.
बचपन में शायद हम सबने तोरई को देखकर मुंह बनाया होगा. पर सच मानिए, जब यह ओट्स के साथ मिलती है, तो इसका टेक्सचर एकदम मखमली हो जाता है. तोरई में भरपूर मात्रा में पानी और डाइटरी फाइबर होता है, जो पेट को बहुत ठंडक देता है. वहीं दूसरी ओर, ओट्स कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट और बीटा-ग्लूकेन का खजाना है.
जब ये दोनों मिलते हैं, तो बनती है एक ऐसी खिचड़ी जो वजन कम करने वालों के लिए वरदान है और जब खाना बनाने का मन हो तो उस शाम यह डिनर के लिए भी बेस्ट डिश है. इसे बनाने के लिए आपको किसी तामझाम की जरूरत नहीं होती है, यह घर मसालों से झटपट बन जाती है.
तोरई ओट्स खिचड़ी के लिए इंग्रेडिएंट्स
तोरई ओट्स खिचड़ी बनाने का आसान तरीका
तो अगली बार जब आपको कुछ हल्का, झटपट और बेहद पौष्टिक खाने का मन करे, तो तौरी ओट्स खिचड़ी बनाकर जरूर देखिएगा. आप चाहे तो इसके साथ थोड़ा सा खीरे का सलाद, धनिया-पुदीने की चटनी, अचार और पापड़ खा सकते हैं, इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क