Dosti Roti Recipe: गर्मियों में रोटी बनाने का नहीं करता है मन! शेफ पंकज भदौरिया की इस ट्रिक से मिनटों में तैयार करें ढेर सारी रोटियां

Dosti Roti Recipe: गर्मियों में रसोई की गर्मी और लंबे समय तक खाना बनाने की झंझट से बचने में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की 'दोस्ती की रोटी' ट्रिक आपके काफी काम आ सकती है. इस आसान तरीके से आप एक साथ दो नरम और फूली हुई रोटियां तैयार कर सकते हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है.

Advertisement
मिनटों में ढेर सारी रोटियां बनाने के लिए अपनाएं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ये ट्रिक (Photo-ITG) मिनटों में ढेर सारी रोटियां बनाने के लिए अपनाएं मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ये ट्रिक (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:32 AM IST

Dosti Roti Recipe: गर्मियों के मौसम में अक्सर रसोई में ज्यादा समय बिताने का मन नहीं करता. खासकर रोटी बनाने का तो बिल्कुल मन नहीं करता. ऐसे में अगर आप कम समय में ज्यादा रोटियां बनाना चाहते हैं तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की बताई गई 'दोस्ती की रोटी' ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है. इस ट्रिक की मदद से आप एक साथ बड़े आसानी से दो रोटियां बना सकते हैं. इससे न केवल आपका समय बचेगा, बल्कि रोटियां भी नरम, फूली हुई और टेस्टी बनेंगी. गर्मियों में जब रसोई की गर्मी परेशान करती है, तब यह तरीका आपके काम को काफी आसान बना सकता है. आइए जानते हैं कि दोस्ती की रोटी कैसे बनाई जाती है.

Advertisement
  • दोस्ती की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले सॉफ्ट आटा गूंथ लें. इसके बाद एक जैसे आकार की दो-दो लोइयां तैयार करें. 
  • अब एक लोई पर थोड़ा-सा ऑलिव ऑयल लगाएं और उसके ऊपर हल्का सूखा आटा छिड़क दें. फिर दूसरी लोई को उसके ऊपर रखकर दोनों को एक साथ बेल लें.
  • इसके बाद तवा को गर्म करें और उस पर बेली हुई रोटी डाल दें. रोटी को नॉर्मल तरीके से सेंकें. जब एक तरफ से रोटी सिक जाए तो उसे पलट दें. इस दौरान दोनों रोटियां आसानी से एक-दूसरे से अलग हो जाएंगी.
  • अब दोनों रोटियों को अलग-अलग अच्छी तरह सेक लें. कुछ ही मिनटों में आपकी दो नरम, फूली हुई और टेस्टी रोटियां तैयार हो जाएंगी. बाकी आटे से भी इसी तरह रोटियां बनाकर तैयार कर लें.

इस आसान ट्रिक की मदद से आप कम समय में ज्यादा रोटियां तैयार कर सकते हैं और रसोई में बिताया जाने वाला समय भी कम कर सकते हैं. खासकर गर्मियों में, जब लंबे समय तक गैस के सामने खड़ा रहना मुश्किल लगता है, तब 'दोस्ती की रोटी' का यह तरीका काफी काम आ सकता है. अगर आप भी नरम, फूली हुई रोटियां जल्दी बनाना चाहते हैं तो इस आसान ट्रिक को एक बार जरूर आजमाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »