कई बार घर में सब्जियां खत्म हो जाती हैं या फिर समझ ही नहीं आता कि आज खाने में क्या बनाया जाए. ऐसे समय में क्या किया जाए, ये बिल्कुल भी समझ नहीं आता है. इस वक्त अगर कुछ ऐसा मिल जाए जो स्वादिष्ट भी हो, झटपट बन भी जाए और घर में मौजूद सामान से तैयार हो जाए, तो सारी टेंशन गायब हो जाती है.
ऐसे ही मौके के लिए मशहूर शेफ संजीव कपूर की बूंदी-सेव की सब्जी काम की साबित हो सकती है. ये रेसिपी ना केवल बहुत ही स्वादिष्ट है, बल्कि ये रेसिपी झटपट बन जाती है. दही, बूंदी और कुछ साधारण मसालों से तैयार होने वाली ये डिश कुछ ही मिनटों में बन जाती है और रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है.
इंग्रेडिएंट्स
बनाने का तरीका:
1. बूंदी और सेव की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें हींग, राई, जीरा और करी पत्ते डालकर कुछ सेकंड तक भून लें.
2. अब कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालकर करीब एक मिनट तक चलाएं.
3. इसके बाद आंच धीमी कर दें और इसमें फेंटा हुआ दही डालें. दही डालने के बाद उसे लगातार चलाते रहें, जिससे वो फटे नहीं और सबकुछ अच्छे से मिक्स हो जाए.
4. अब बूंदी और सेव, हल्दी पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
5. जब सारे इंग्रेडिएंट्स अच्छी तरह मिल जाए तो गैस बंद कर दें. बूंदी सेव की सब्जी को तुरंत सर्व करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क