दीवारों पर बच्चों ने बना दी पेंटिंग? बिना पेंट कराए ऐसे हटाएं क्रेयॉन के जिद्दी निशान, खराब नहीं होगा रंग

क्या आपके बच्चों ने भी दीवारों को क्रेयॉन और पेंसिल से गंदा कर दिया है? दोबारा पेंट कराने या महंगे केमिकल खरीदने के बजाय आप कुछ आसान तरीकों से उन्हें साफ कर सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे डिश सोप, बेकिंग सोडा और मैजिक इरेजर की मदद से दीवार का पेंट खराब ना करते हुए क्रेयॉन के निशान कैसे साफ करने चाहिए.

Advertisement
क्रेयॉन के निशान हटाने के लिए डिश सोप और गुनगुना पानी इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG) क्रेयॉन के निशान हटाने के लिए डिश सोप और गुनगुना पानी इस्तेमाल किया जा सकता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

घर में छोटे बच्चे हों, तो दीवार उनके लिए किसी स्केचबुक का खाली पन्ना बना जाती हैं. ये कोई नई बात नहीं है. कभी बच्चे रंग-बिरंगे क्रेयॉन से दीवार पर फूल-पत्तियां बना देते हैं, तो कभी पेंसिल लेकर उन पर लिखना शुरू कर देते हैं.  बच्चों की ये कलाकारी देखने में भले ही प्यारी लगे, लेकिन जब त्योहार आते हैं और घर में साफ-सफाई का दौर चलता है तो ये बहुत बड़ी परेशानी बन जाते हैं. कई लोग इन्हें साफ करने के लिए जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं या तेज केमिकल वाले क्लीनर इस्तेमाल करते हैं और बहुत से सीधा पेंट कराने का फैसला ले लेते हैं. 

Advertisement

अगर आप भी कुछ ऐसा ही करने का मन बना रहे हैं, तो रुक जाएं. दरअसल, इससे केमिकल वाले क्लीनर से क्रेयॉन के निशान तो शायद कम हो जाएं, लेकिन दीवार का पेंट भी खराब हो सकता है. अच्छी बात ये है कि दीवारों पर लगे क्रेयॉन के निशान हटाने के लिए हर बार दोबारा पेंट कराने या महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप कुछ आम चीजों से भी इन्हें हटा सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनकी मदद से दीवारों का रंग बचाते हुए क्रेयॉन के निशान साफ किए जा सकते हैं.

1. डिश सोप और गुनगुने पानी से करें सफाई: एक बर्तन में गुनगुना पानी लेकर उसमें डिश सोप की कुछ बूंदें मिलाएं. मुलायम कपड़े को इसमें भिगोकर निचोड़ लें और क्रेयॉन के निशान को हल्के हाथों से साफ करें. फिर साफ गीले कपड़े और सूखे तौलिए से दीवार पोंछ दें.

Advertisement

2. जिद्दी निशानों पर आजमाएं बेकिंग सोडा: अगर साबुन-पानी से निशान नहीं हटते, तो गीले कपड़े पर थोड़ा बेकिंग सोडा लेकर हल्के हाथ से साफ कर सकते हैं. इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले दीवार के किसी छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट कर लें, क्योंकि इससे कुछ तरह के पेंट की फिनिश खराब हो सकती है.

3. मैजिक इरेजर से हटाएं निशान: जिद्दी क्रेयॉन के दाग हटाने के लिए हल्के गीले मैजिक इरेजर स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे पहले किसी छिपी जगह पर आजमाएं और निशान पर धीरे से फेरें. पेंट की चमक बदलने लगे, तो तुरंत रुक जाएं.

मैट पेंट वाली दीवारों पर रहें सावधान 
मैट पेंट वाली दीवारों को जोर से रगड़ने से रंग फीका पड़ सकता है. इसके साथ ही कई बार चमकदार पैच बन सकता है. इसलिए मुलायम कपड़े और हल्के साबुन-पानी से ही सफाई करें. निशान न हटे, तो पेंट का टच-अप कराना बेहतर है.

सफाई करते समय इन गलतियों से बचें
दीवारों पर तेज केमिकल वाले क्लीनर और खुरदरे स्क्रब पैड इस्तेमाल न करें. सफाई से पहले किसी पिछे के हिस्से पर तरीका आजमाएं. अगर कपड़े पर पेंट उतरने लगे या दीवार की चमक बदल जाए, तो तुरंत सफाई रोक दें.

दीवार साफ करने का सही तरीका
क्रेयॉन के निशान हटाने के लिए हमेशा हल्के तरीके से शुरुआत करें. पहले डिश सोप और गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. जरूरत पड़ने पर ही दूसरा तरीका अपनाएं, ताकि दीवार का पेंट खराब न हो और दोबारा पेंट कराने की नौबत न आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »