Aloo Beans ki sabzi recipe: बिना प्याज-लहसुन के बनाएं चटपटी आलू-बीन्स की सब्जी, शेफ कुणाल ने बताई आसान रेसिपी
Aloo Beans ki sabzi: आलू बीन्स की सूखी सब्जी का स्वाद तो कमाल होता है, लेकिन घर में लोग होटल जैसी टेस्टी नहीं बन पाती है. ऐसे में आप शेफ कुणाल की खास बिना लहसुन-प्याज की आलू-बीन्स की सूखी सब्जी बनाकर देख सकते हैं. यह रेसिपी ब्रेकफास्ट और डिनर के लिए एकदम परफेक्ट है.
Aloo Beans ki sabzi recipe: सुबह नाश्ते में अगर आप भी सूखी सब्जी खाना पसंद करते हैं, तो बीन्स की सब्जी भी आप ट्राई कर सकते हैं.कुछ लोग बीन्स को कुकर में बना देते हैं, जिसकी वजह से वो ज्यादा गल जाती है और स्वाद बिगड़ भी जाता है. अगर आपको भी बीन्स की सब्जी अच्छी लगती हैं, तो शेफ कुणाल कपूर ने आलू-बीन्स की सिंपल रेसिपी शेयर की है, जिसे आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं.
Advertisement
ब्रेकफास्ट और डिनर के लिए आप आलू-बीन्स की सब्जी बना सकते हैं और रोटी और पराठे के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है. शेफ कुणाल ने बिना लहसुन-प्याज के सिर्फ मसालों से बनने वाली सब्जी की रेसिपी बताई है, जिसे आप भी अपने घर पर झटपट बना सकते हैं और इसे बच्चे भी मजे से खाएंगे. आइए आपको आलू-बीन्स की रेसिपी बनाने का तरीका बताते हैं.
सबसे पहले गैस पर कड़ाही रखेंगे और उसमें तेल गर्म करेंगे. उसके बाद हींग, सूखी लाल मिर्च , राई, जीरा और हरी मिर्ट डालेंगे.
जब यह सभी चटकने लग जाएंगे तो कटा हुआ आलू और थोड़ा-सा नमक डालें. आलू को बिना ढके तेज गैस पर 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह से भून लेंगे.
आलू के फ्राई होने के बाद बीन्स कड़ाही में डालें और उसके ऊपर हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, सांभर मसाला और अमचूर पाउडर डालें.
मसाले डालने के बाद आलू और बीन्स को अच्छी तरह मिला लें, ताकि मसाला आलू और बीन्स पर अच्छी तरह लग जाए.
सब्जी को ढककर मिडियम से स्लो फ्लेम पर तब तक पकाएं जब तक आलू और बीन्स पूरी तरह से नरम न हो जाएं. सब्जी को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि वो नीचे से जले नहीं.
जब सब्जी पक जाए, तब आखिर में ऊपर से कसूरी मेथी पाउडर और ताजा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दें.
प्रो टिप:
आलू को हाई फ्लेम पर फ्राई करना है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आलू नीचे चिपके और जले नहीं. बीन्स और आलू को मसाले डालने के बाद अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क