scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Bullet Train: कब से चलेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन? कैबिनेट में फैसले के बाद रेलमंत्री ने दिया ये जवाब

तेजी से चल रहा बुलेट ट्रेन का काम
  • 1/6

मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है. NHSRCL के उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अब तक कई बड़े सिविल व इंफ्रास्ट्रक्चर काम पूरे किए जा चुके हैं. इसमें रेलवे स्‍टेशन तैयार करने, वायाडक्‍ट निर्माण और ट्रैक बिछाने का काम शामिल है. इस बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने एक बड़ा अपडेट दिया है. 
 

2027 से चलेगी बुलेट ट्रेन
  • 2/6

कैबिनेट में हुए फैसले के बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने जानकारी देते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन का उद्घाटन 2027 के लिए तय किया गया है. हाई स्‍पीड ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है, जो दिसंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा. इसके लिए लेबर कैपिसिटी बढ़ाई गई है. 
 

दिसंबर में काम हो जाएगा पूरा
  • 3/6

रेलमंत्री ने आगे कहा कि दिसंबर तक काम पूरा होने के बाद अगले साल मई-जून तक ट्रेन टेस्टिंग के लिए ट्रैक पर आ जाएगी. उन्‍होंने कहा कि टेस्टिंग का काम पूरा हुआ तो इसके बाद बुलेट ट्रेन का उद्घाटन किया जाएगा और फिर ट्रैक पर दौड़ने लगेगी. हालांकि, उन्‍होंने किसी डेट या मंथ का जिक्र नहीं किया कि किस महीने से बुलेट ट्रेन चलने लगेगी. उन्‍होंने 2027 की डेडलाइन दी है. 
 

Advertisement
अभी तक कितना पूरा हुआ बुलेट ट्रेन का काम? 
  • 4/6

अभी तक कितना पूरा हुआ बुलेट ट्रेन का काम? 
पालघर में 3 पहाड़ी सुरंगों का काम पूरा हो चुका है. 332 किमी वायाडक्ट और 415 किमी पियर का भी काम जनवरी 2026 तक पूरा हुआ था. अप्रैल 2026 के डाटा के अनुसार, बुलेट ट्रेन के वायाडक्ट पर ट्रैक इंस्टॉलेशन शुरू हो गया. इसका मतलब प्रोजेक्ट सिर्फ कंक्रीट स्ट्रक्चर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रेल सिस्टम लगाने का चरण भी शुरू हो चुका है. 

क्रॉसिंग का काम 
  • 5/6

क्रॉसिंग का काम 
अहमदाबाद जिले में कॉरिडोर 31 क्रॉसिंग से गुजरता है. मई 2026 तक इनमें 23 क्रॉसिंग पूरी तरह बन चुका था. इनमें रेलवे क्रॉसिंग, रोड फ्लाईओवर, अंडरपास, नहर और अन्य स्‍ट्रक्‍चर शामिल हैं. 25 मई 2026 को 45 मीटर लंबा और करीब 1,200 टन वजन वाला सेगमेंटल ब्रिज भी बनाकर तैयार कर लिया गया था. यह काम सिर्फ 3 रातों में पूरा किया गया था. 

अभी ये इन चीजों पर चल रहा काम
  • 6/6

अभी ये इन चीजों पर चल रहा काम
हालांकि, अभी भी बहुत से चुनौतीपूर्ण काम रुके हुए हैं. मुंबई के BKC से शिलफाटा तक लगभग 21 किमी लंबी सुरंग, कई पर्वतीय सुरंगें, मुंबई स्टेशन और महाराष्ट्र के कई एलिवेटेड स्टेशन अभी बन रहे हैं. 

Advertisement
Advertisement